आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को खरीदने का क्रेज कितना है, इसका अंदाजा तो आपने भारत में एपल स्टोर पर लाइन में लगे लोगों को देखकर लगा सकते हैं। यही नहीं, इस बार एपल फैंस के लिए यह शॉपिंग ट्रिप इंटरनेशनल बन गई है। लोग आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने के लिए दुबई जा रहे हैं, क्योंकि भारत और UAE की कीमतों में बड़ा अंतर है। खरीदारों का कहना है कि फ्लाइट टिकट और वीजा का खर्च जोड़ने के बाद भी दुबई से आईफोन खरीदना सस्ता पड़ रहा है। भारत में आईफोन प्रो की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपए है, जबकि 18 सितंबर को जब दुबई मॉल के एपल स्टोर पर नए आईफोन की बिक्री शुरू हुई, तब भारतीय खरीदारों ने यही कैलकुलेशन लगाया। दुबई में आईफोन सस्ता होने की मुख्य वजह टैक्स का अंतर है। UAE में स्मार्टफोन्स पर सिर्फ 5% का वैट लगता है, जबकि भारत में भारी टैक्स और इंपोर्ट-ड्यूटी की वजह से कीमतें काफी बढ़ जाती हैं। ₹1.5 लाख से महंगे प्रीमियम फोन्स पर यही टैक्स का अंतर सीधे ₹30,000 से ₹40,000 तक की बचत बन जाता है। खास बात यह है कि यह अंतर किसी पुराने मॉडल का नहीं, बल्कि दोनों देशों में बिक रहे बिल्कुल एक जैसे नए प्रो मॉडल्स का है। एयरटेल डिजिटल के मार्केटिंग मैनेजर अभिषेक थॉमस के मुताबिक, कीमतों का यह अंतर दिखाता है कि दाम केवल यह तय नहीं करते कि लोग क्या खरीदेंगे, बल्कि यह भी तय करते हैं कि वे खरीदारी कहाँ से करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर कोई घूमने के साथ-साथ दुबई से आईफोन भी खरीद लाता है, तो यह फायदे का सौदा बन जाता है। हालांकि, भारत लाते समय कस्टम्स नियमों और टैक्स छूट की सीमा का ध्यान रखना जरूरी है। एपल ने 9 सितंबर को अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18-प्रो, आईफोन 18-प्रो मैक्स भी लॉन्च किए थे। ये आईफोन के पहले प्रीमियम फोन हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए गए हैं, इनमें मेन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा है। एपल ने दावा किया कि सिंगल चार्जिंग में 18-प्रो 24 घंटे और 18-प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा। यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप है। फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा। -------------------- अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है तो जल्द करा लें, नहीं तो आपको पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाने में दिक्कत हो सकती है। क्योंकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरकार जल्द ही नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके तहत पेट्रोल पंप पर कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे। अगर गाड़ी का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं मिला, तो फ्यूल नहीं दिया जाएगा।
आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्सः सस्ते दामों के लिए दुबई पहुंचे एप्पल के प्रशंसक
Dainik Bhaskar•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Bhaskar
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.