अक्सर देखा गया है कि लोगों को सफर के दौरान चक्कर आने लगते हैं या फिर उल्टी जैसा महसूस होने लगता है. दरअसल, दुनियाभर में लाखों लोग मोशन सिकनेस (Motion Sickness) की समस्या से परेशान रहते हैं. खासकर तब जब सफर के दौरान लोग फोन की स्क्रीन देखते हैं ये परेशानी और बढ़ सकती है. लेकिन अगर आपके पास iPhone है तो इसमें मौजूद एक खास फीचर आपकी इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है. ये फीचर iPhone की सेटिंग्स में छिपा हुआ है और बहुत से यूजर्स को इसकी जानकारी भी नहीं होती. आपको बता दें कि मोशन सिकनेस तब होती है जब हमारा दिमाग आंखों और शरीर से मिलने वाले मैसेज में अंतर महसूस करता है. उदाहरण के लिए, जब आप कार में बैठे हैं और फोन की स्क्रीन देख रहे हैं तो आपकी आंखें महसूस करती हैं कि आप स्टेबल हैं लेकिन शरीर और कान के अंदर मौजूद बैलेंस सिस्टम को पता चलता है कि आप लगातार चल रहे हैं. इन अलग-अलग मैसेजों के कारण दिमाग कंफ्यूज हो जाता है और इससे चक्कर आना, जी मिचलाना, पसीना आना और सिर दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Apple ने iPhone में Vehicle Motion Cues फीचर शामिल किया है. ये फीचर स्क्रीन पर छोटे-छोटे एनिमेटेड डॉट्स दिखाता है जो गाड़ी की स्पीड के हिसाब से चलते हैं. ये डॉट्स आपकी आंखों को ये मैसेज देने में मदद करते हैं कि फोन की स्क्रीन देखने के दौरान भी शरीर स्पीड कर रहा है. इससे आंखों और शरीर के बीच होने वाला कंफ्यूज कम हो सकता है और मोशन सिकनेस के लक्षणों में राहत मिल सकती है. ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी काम का है जिन्हें कार या बस में फोन इस्तेमाल करते समय परेशानी होती है. अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें. इसके बाद जब आपका iPhone महसूस करेगा कि आप किसी चलती हुई गाड़ी में हैं तो स्क्रीन के किनारों पर छोटे-छोटे डॉट्स दिखाई देने लगेंगे. Vehicle Motion Cues फीचर iPhone के मोशन सेंसर का इस्तेमाल करता है. जब फोन को पता चलता है कि आप किसी गाड़ी में सफर कर रहे हैं तो ये अपने आप एक्टिव हो सकता है. यूजर इसे हमेशा ऑन रखने या जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने का ऑप्शन चुन सकते हैं. अगर आपको अक्सर सफर के दौरान फोन देखने पर परेशानी होती है तो इसे एक्टिव रखना फायदेमंद हो सकता है. iPhone का ये फीचर Apple यूजर्स के लिए बहुत काम का माना जाता है. लेकिन Android डिवाइस में भी मोशन सिकनेस कम करने के लिए कुछ ऑप्शन मिल सकते हैं. कई एंड्रॉयड फोन में स्क्रीन मोशन कम करने, एनिमेशन घटाने और एक्सेसिबिलिटी फीचर्स मौजूद होते हैं. इसके अलावा सफर के दौरान कुछ आसान ट्रिक्स जैसे खिड़की से बाहर देखना, फोन कम इस्तेमाल करना और आगे की सीट पर बैठना भी मददगार साबित हो सकता है. मोशन सिकनेस से बचने के लिए सिर्फ iPhone की सेटिंग ही काफी नहीं है. आप इन बातों का भी ध्यान रख सकते हैं. स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है. टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं. इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.
आईफोन उपयोगकर्ताः छिपी हुई सुविधा के साथ गति की बीमारी को कम करें
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.