Achira News Logo
Achira News

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप रन बनाने वालों की सूची में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

India TV
आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप रन बनाने वालों की सूची में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
Full News
Share:

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला संस्करण 2019 से 2021 तक खेला गया था। तब से लेकर अब तक 3 संस्करण खेले जा चुके हैं और अभी चौथा संस्करण जारी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हुए हैं। इनमें कुछ बल्लेबाज तो ऐसे हैं, जिन्होंने WTC में रनों का अंबार लगाया है। WTC में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले खिलाड़ियों की बात की जाए, तो इस लिस्ट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का बोलबाला है। इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान जो रूट इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने WTC में 6 हजार से ज्यादा रन जड़ने का कारनामा किया है। दिलचस्प बात ये है कि रूट के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 5000 रन का आंकड़ा भी अब तक पार नहीं कर पाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय शामिल नहीं हैं। इस लिस्ट में जगह बनाने के सबसे करीब भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं। दरअसल, शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। हालांकि, गिल के नाम WTC के 40 टेस्ट मैचों की 73 पारियों में 2843 रन दर्ज हैं। उनका औसत 43.07 का है। ऐसे में गिल अगर श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 157 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वह WTC के इतिहास में 3000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। यही नहीं, वह कई बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के क्लब में भी शुमार हो जाएंगे। फिलहाल वह इस लिस्ट में 13वे पायदान पर हैं। शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 157 रन जड़ने के साथ WTC ही नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे। गिल टेस्ट में 3000 रन पूरे करने वाले 28वें भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। गिल पहली बार श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेंगे। ऐसे में उनके कंधों पर रन बनाने के साथ-साथ टीम इंडिया को लीड करने की मुश्किल चुनौती होगी। पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में भी हालत खराब, वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने फिर खड़ी की मुसीबत श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, BCCI ने किया जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान Latest Cricket News

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.