Achira News Logo
Achira News

आंतों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना-विशेषज्ञ मूंग दाल, लौकी और केले की सलाह देते हैं

India TV•
आंतों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना-विशेषज्ञ मूंग दाल, लौकी और केले की सलाह देते हैं
Full News
Share:

1/5Image Source : UNSPLASHखराब खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण कई लोग गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि पेट की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए किन चीजों का सेवन करें?2/5Image Source : UNSPLASHमूंग दाल: मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है और आसानी से पच जाती है इसलिए यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह अन्य दालों की तुलना में बहुत हल्की होती है इसलिए इससे गैस या एसिडिटी की समस्या कम होती है।3/5Image Source : UNSPLASHलौकी: लौकी फाइबर से भरपूर है जो गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें लगभग 90% से 96% पानी होता है, जो पाचन तंत्र और गट हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।4/5Image Source : UNSPLASHकेला: केला फाइबर और पोटेशियम से भरपूर है जो ओवरऑल गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ हृदय स्वास्थ्य और रक्तचाप को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।5/5Image Source : UNSPLASHओट्स: ओट्स का सेवन पेट के अच्छे बैक्टीरिया के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें बीटा-ग्लूकन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.