Achira News Logo
Achira News

आत्महत्या का प्रयास करने वाले दंपति को भारत में पुलिस ने हिरासत में लिया

Amar Ujala
आत्महत्या का प्रयास करने वाले दंपति को भारत में पुलिस ने हिरासत में लिया
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleबदायूं के उझानी क्षेत्र में तीन दिन पहले कछला गंगाघाट पर कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश करने वाले प्रेमी युगल को कासगंज जिले की पुलिस अपने साथ ले गई। किशोरी की मां ने उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी युवक पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंकासगंज जिले में सहावर थाने के दरोगा के साथ पुलिसकर्मी शनिवार पूर्वाह्न बदायूं रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती किशोरी और उसके प्रेमी के बारे में डॉक्टरों से जानकारी के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। उस वक्त किशोरी के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस दोनों को अपने साथ सहावर थाने ले गई।विज्ञापनविज्ञापनसहावर के प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। बयान दर्ज किए जाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी की मां ने पड़ोसी राम मनोज पुत्र सुगड़सिंह के खिलाफ उसे बहला- फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।गंगाघाट पर बेहोश मिले थे प्रेमी युगलबता दें कि तीन दिन पहले राम मनोज और उसकी नाबालिग प्रेमिका कछला गंगाघाट पर बेहोशी की हालत में मिले थे। दोनों ने कछला के पुलिसकर्मियों को बताया था कि वह एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। शादी में न होने की वजह से दोनों ने कीटनाशक पी लिया था। इसके बाद ही दोनों को पहले उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सहावर पुलिस ने दोनों की सेहत में सुधार होने का इंतजार किया। सेहत ठीक होते ही पुलिस ने दोनों को अपने साथ ले गई।बीच का रास्ता खोजने में जुटे दोनों के घरवालेकासगंज जिले में सहावर क्षेत्र के गांव निवासी नामजद राम मनोज की प्रेमिका नाबालिग है। पुलिस समेत दोनों के परिजन इस हकीकत से वाकिफ है। राम मनोज के रिश्तेदारों ने किशोरी के परिजनों से भी संपर्क साधा है। चूंकि, दोनों के घरवाले एक ही कुनबे के हैं, इसलिए बीच का रास्ता खोजने की कोशिश की जा रही है। बताते हैं कि लड़की नाबालिग होने की वजह से आरोपी पर पॉक्सो के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

आत्महत्या का प्रयास करने वाले दंपति को भारत में पुलिस ने हिरासत में लिया | Achira News