Achira News Logo
Achira News

आदमी मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया, विवरण अस्पष्ट

Amar Ujala
आदमी मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया, विवरण अस्पष्ट
Full News
Share:

जानकारी के मुताबिक, रिगुनिया गांव के बांस तोक निवासी आन सिंह सामंत(52) बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पशुओं को चराने जंगल जा रहे थे। घस से 200 मीटर दूर झाड़ियों से निकलकर भालू ने उन पर हमला कर दिया। दोनों में आपसी संघर्ष शुरू हो गया। भालू ने आन सिंह के बांये हाथ को मुंह में दबोच लिया। आन सिंह ने इसके बाद भी हौसला नहीं हारा। दांये हाथ में थामी दरातीं से उन्होंने भालू पर तीन वार किए। तीन मिनट तक चले संघर्ष में आन सिंह की जीत हुई और दराती के वार से घायल होकर भालू भाग खड़ा हुआ। ऐसे में आन सिंह की जान बच गई। हालांकि भालू ने तब तक उनके हाथ, पीठ और चेहरे पर गहरे घाव कर दिए।विज्ञापनसूचना पर ग्रामीणों ने उन्हें पीएचसी गोचर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। पीएमस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि उनके शरीर पर भालू ने गहरे घाव किए हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं दिनदहाड़े आबादी के नजदीक भालू के हमले की इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.