Achira News Logo
Achira News

आप और पंजाब सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने और प्रदर्शनकारी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप

Navbharat Times
आप और पंजाब सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने और प्रदर्शनकारी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप
Full News
Share:

चंडीगढ़:राज्यसभा सांसद राघव चड्ढाने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) और पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'आप' की पंजाब सरकार राज्य की मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और विरोध करने वाले नेताओं को निशाना बना रही है। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने तीन अन्य सांसदों के साथ भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि 'आप' की पंजाब सरकार उनके संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। खासकर तब जब दो-तिहाई सांसदों ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया।'बदले की राजनीति' का आरोपराघव चड्ढा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि जिस पार्टी ने कभी 'बदले की राजनीति' का आरोप लगाया था, वही अब सबसे 'विषैला रूप' अपनाकर बदले की राजनीति कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ने उन्हें आश्वस्त किया है कि संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक फैसलों का सम्मान होना चाहिए। राघव चड्ढा ने 'आप' पर तंज कसते हुए कहा कि आज पार्टी किसी राजनीतिक संगठन की तरह नहीं, बल्कि एक नाराज और आहत पूर्व साथी की तरह व्यवहार कर रही है, जो कड़वाहट और बदले की भावना से भरी हुई है।'आप' पर गंभीर आरोप लगाएवहीं, दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान भी उन्होंने 'आप' पर गंभीर आरोप लगाए। चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी से असहमति जताने का अपना संवैधानिक अधिकार प्रयोग करने वाले सभी सांसदों, जिन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया, उनके संबंध में और इन सभी घटनाओं व घटनाक्रमों को आज राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मैं आम आदमी पार्टी को यह भी बताना चाहता हूं कि जब तक हम आज्ञाकारी रहे। हमें संस्कारी माना गया। जैसे ही हमने पार्टी छोड़ी, हमें भ्रष्ट करार दे दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व आप सांसदों को राज्य एजेंसियों द्वारा धमकाया और दबाव डाला जा रहा है।हरभजन सिंह पर किया गया हमलाउन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को जब हम आप छोड़कर बीजपी में शामिल हुए तब से हमारे सांसदों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। चड्ढा ने कुछ विशेष उदाहरण देते हुए दावा किया कि पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह पर हमला किया गया है, जबकि उद्योगपति एवं सांसद राजेंद्र गुप्ता के व्यावसायिक कार्यों में कथित तौर पर बाधा डाली गई है। उन्होंने कहा कि हमने 24 अप्रैल, 2026 को आम आदमी पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए। तब से हमारे सांसदों को परेशान किया जा रहा है। सबसे पहले, विश्व कप विजेता क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखा गया। पंजाब पुलिस की मदद से उनके आवास पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए और उनके परिवार को निशाना बनाकर अपमानजनक नारे लगाए गए।पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र गुप्ता को परेशान कर रही पंजाब सरकारउन्होंने कहा कि हमारे साथी राजेंद्र गुप्ता, जो पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं और पंजाब के मालवा क्षेत्र में एक बड़ी फैक्टरी चलाते हैं जिससे लगभग 30,000 लोगों को आजीविका मिलती है, उनकी फैक्टरी को निशाना बनाया गया। पंजाब सरकार ने कथित तौर पर उनकी पानी की आपूर्ति काट दी और प्रदूषण बोर्ड ने फैक्टरी को बंद करने की कार्रवाई शुरू करने के लिए छापे मारे। उन्होंने दावा किया कि सांसद संदीप पाठक के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्हें उन्होंने दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत बताया।खतरनाक खेल कर रही पंजाब सरकारचड्ढा ने कहा कि ये एफआईआर और नोटिस इतने बेबुनियाद हैं कि कागज पर लिखने के भी लायक नहीं हैं। न्यायपालिका इन्हें खारिज कर देगी। उन्होंने आप के नेतृत्व वाली सरकार को चेतावनी दी कि ऐसे कार्यों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के लिए सतर्कता विभाग, प्रदूषण बोर्ड और पुलिस का इस्तेमाल करना एक खतरनाक खेल है। आपने भले ही इसकी शुरुआत की हो, लेकिन इसका अंत अच्छा नहीं होगा। इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि आप की एक राज्य में सरकार है और वहां की पुलिस पर उसका नियंत्रण है। भाजपा की 21 राज्यों में सरकार है और उन राज्यों की पुलिस पर उसका नियंत्रण है।आप पर लगाए गंभीर आरोपचड्ढा ने यह भी आरोप लगाया कि मनगढ़ंत मामलों के जरिए उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है और दावा किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया अभियान चलाए जा रहे हैं। पंजाब सरकार के अधिकारियों से अपील करते हुए उन्होंने उनसे राजनीतिक दबाव में काम न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि आप सम्मानित अधिकारी हैं। तबादलों या निलंबन की धमकियों के आगे न झुकें। कानून के अनुसार और राष्ट्रहित में कार्य करें।आम आदमी पार्टी पर निशाना साधाराज्यसभा सदस्य ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों का आह्वान करने वाले अब सरकारी तंत्र का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं। चड्ढा ने कहा कि पंजाब की जनता को यह पता होना चाहिए कि उनकी सरकार का इस्तेमाल राजनीतिक हिसाब-किताब निपटाने के लिए कैसे किया जा रहा है। राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि पार्टी अब डर और दहशत फैलाने के लिए दबाव बनाने की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि हम आम आदमी पार्टी में इसलिए शामिल हुए थे क्योंकि इसने देश को एक सपना दिखाया था - एक नयी तरह की राजनीति, एक ईमानदार राजनीति शुरू करने का सपना। पार्टी में रहते हुए वैचारिक कारणों से और कई विसंगतियों को देखने के बाद हमने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।केस दर्ज करा सकती है आपउन्होंने पत्रकारों से कहा कि डर और दहशत फैलाने के लिए आम आदमी पार्टी अब प्राथमिकी दर्ज कर रही है। वे फैक्टरी में छापे मार रहे हैं और झूठी प्राथमिकी के जरिए लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं, ‘आगे बढ़ें, प्राथमिकी दर्ज करें’, लेकिन बाद में पीछे मत हटना। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। आप सरकार को सलाह देते हुए पाठक ने जोर देकर कहा कि शासन ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है, न कि डराना-धमकाना। उन्होंने कहा कि आप ऐसी गंदी चालों से सरकार नहीं बचा सकते। अगर आप सत्ता में बने रहना चाहते हैं, तो आपको ईमानदारी से काम करना होगा। अगर आपको लगता है कि आप झूठी और मनगढ़ंत प्राथमिकी के जरिए हमें रोक सकते हैं, तो यह संभव नहीं है। हम सब कुछ कुर्बान करने के लिए तैयार हैं और देश के हित में जो सही है वही करेंगे।राष्ट्रपति ने सुरक्षा का दिया भरोसापाठक ने बताया कि राष्ट्रपति ने उन्हें आश्वासन दिया कि संवैधानिक सुरक्षा को बनाए रखा जाएगा। पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए चड्ढा ने कहा कि इस सरकार के पास बस कुछ ही महीने बचे हैं; यह चली जाएगी। वे शताब्दी ट्रेन में सवार होकर दिल्ली लौट जाएंगे। पंजाब में उनका कोई भविष्य नहीं है। बाद में, चड्ढा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने तीन अन्य सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान बताया कि कैसे आप की पंजाब सरकार संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए उन्हें निशाना बना रही है और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने लिखा कि वह पार्टी जो कभी प्रतिशोध का शिकार होने का रोना रोती थी, अब अपना सबसे खतरनाक रूप दिखा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने हमें आश्वासन दिया है कि संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक विकल्पों का सम्मान होगा, जिससे हमें बल मिला है। चड्ढा ने आप के आचरण की तुलना एक ‘कटु और प्रतिशोधी’ पूर्व सहयोगी के आचरण से की।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

आप और पंजाब सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने और प्रदर्शनकारी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप | Achira News