Achira News Logo
Achira News

आमिर खान के साथ'4 इडियट्स'की कास्ट में शामिल होने के लिए बातचीत में विक्की कौशल

Navbharat Times
आमिर खान के साथ'4 इडियट्स'की कास्ट में शामिल होने के लिए बातचीत में विक्की कौशल
Full News
Share:

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक को आखिरकार सीक्वल मिल रहा है और इसके साथ ही इसकी कास्ट में एक बड़ा नया नाम जुड़ सकता है। हाल ही में आई खबरों के अनुसार, राजकुमार हिरानी की 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल '4 इडियट्स' में शामिल होने के लिए विक्की कौशल से बातचीत चल रही है। एक्टर को चौथे इडियट के रोल के लिए चुना जा रहा है, जिसके बाद वह आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी के साथ जुड़ेंगे। यह बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी कास्टिंग में से एक साबित हो रही है।पिंकविला के अनुसार,विक्की कौशलसे न केवल इस रोल के लिए संपर्क किया गया है, बल्कि उन्होंने इसमें इंट्रेस्ट भी दिखाया है। उम्मीद है कि उनका किरदार कहानी में एक नया इमोशनल फैक्टर जोड़ेगा और केमिस्ट्री को और मजबूत करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि विक्की कौशल आमिर खान के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं और उस मशहूर फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं जिसे हर कोई याद रखता है।'4 इडियट्स' से पहले करेंगे 'महावतार' की शूटिंगजिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि विक्की कौशल इससे पहले निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ 'संजू' (2018) और 'डंकी' (2023) दोनों फिल्मों में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बातचीत शुरुआत के फेज से काफी आगे बढ़ चुकी है, क्योंकि कई मीटिंग्स हो चुकी हैं और विक्की कौशल ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की इच्छा जताई है। गौरतलब है कि '4 इडियट्स' के लिए पूरी तरह से श्योर होने से पहले, विक्की कौशल को 'महावतार' पर अपना काम पूरा करना होगा, जिसके लिए एक शूटिंग शेड्यूल की जरूरत है और जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।अगले साल से शुरू होगी शूटिंगइसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म पर काम लगातार जारी है। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपने लंबे समय के सहयोगी और लेखक अभिजात जोशी के साथ कहानी पर काम कर रहे हैं। '4 इडियट्स' पर काम 2027 से शुरू होने की उम्मीद है।'4 इडियट्स' की क्या होगी कहानी?आमिर खानने हाल ही में अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू में इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक पुष्टि की। आमिर खान ने खुद कहानी के बारे में एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म '3 इडियट्स' के अंत से दस साल आगे की कहानी है। इस समय के गैप में यह दिखाया जाएगा कि बीते साल में इन किरदारों में क्या बदलाव आए हैं, साथ ही नए संघर्ष और चुनौतियां भी सामने आएंगी। बताया जा रहा है कि आमिर '4 इडियट्स' पर काम शुरू करने से पहले एक और फिल्म पूरी कर रहे हैं, ताकि उनकी फिल्म बाकी कलाकारों के साथ तालमेल बिठा सके।'3 इडियट्स' की कास्ट और कहानी2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' एक ब्लॉकबस्टर बन गई। राजकुमार हिरानी की लिखित और निर्देशित, अभिजात जोशी की सह-लिखित और विधु विनोद चोपड़ा की बनाई इस फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी ने तीन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का रोल किया है जो सपने, दोस्ती और भारतीय शिक्षा प्रणाली के दबावों से जूझते हैं। फिल्म में करीना कपूर, बोमन ईरानी और मोना सिंह भी अहम रोल्स में हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

आमिर खान के साथ'4 इडियट्स'की कास्ट में शामिल होने के लिए बातचीत में विक्की कौशल | Achira News