Achira News Logo
Achira News

आर. माधवन ने बढ़ती उम्र, सेवानिवृत्ति की योजना और प्रासंगिक बने रहने के बारे में बात की

Navbharat Times
आर. माधवन ने बढ़ती उम्र, सेवानिवृत्ति की योजना और प्रासंगिक बने रहने के बारे में बात की
Full News
Share:

आर माधवन ने बढ़ती उम्र, जीवन की प्लानिंग और तेजी से बदलती दुनिया में रिलेवेंट बने रहने की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है। अपने मौजूदा काम और सोच के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि हालांकि आज लोग अधिक समय तक जीवित रह रहे हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद आने वाली चुनौतियों के लिए बहुत कम लोग तैयार हैं।वरुण दुआ के साथ एक बातचीत में,माधवनने बताया कि वह ऐसे रोल कर रहे हैं जो उनकी असल जिंदगी से मेल खाते हैं। अपनी वेब सीरीज 'लेगेसी' के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बढ़ती उम्र के बारे में बात की, 'मैं एक ऐसे रोल कर रहा हूं जो मेरी उम्र के हिसाब से बिल्कुल सही है... पिछली बार की तुलना में अब मेरे बाल पहले से कहीं ज्यादा सफेद हो गए हैं।'अब कोई भी जी सकता लंबी उम्रचिकित्सा विज्ञान में हुए विकास पर एक्टर ने बताया कि लंबी उम्र अब सामान्य बात होती जा रही है। उन्होंने कहा, 'यदि आप स्वस्थ रहें और अपनी लाइफस्टाइल का ध्यान रखें, तो 90 साल तक जीवित रहना अब कोई बड़ी बात नहीं है... बल्कि 90 से 100 साल तक जीना भी अब संभव हो रहा है।'View this post on InstagramA post shared by Padma Shri_Dr_R Madhavan_Maddy (@actormaddygram)आपके जीवन के पहले 30 साल प्लान्ड होते हैं। अगले 30 साल करियर और परिवार बनाने के बारे में होते हैं। लेकिन 60 साल की उम्र में एक ठहराव आ जाता है। अगले 30 साल का कोई भविष्य तय नहीं होता। कोई योजना नहीं होती।आर माधवन, एक्टरकिसी पर निर्भर होना सबसे बड़ी दिक्कतजब उनसे उनके सबसे बड़े डर के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने स्वीकार किया, 'मेरा सबसे बड़ा डर किसी पर निर्भर होना है, शारीरिक या आर्थिक रूप से। यह मेरे लिए नरक से भी बदतर है। उन्होंने बुढ़ापे में गरिमा और योगदान के महत्व के बारे में भी बात की।'गरिमा का हनन मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। मुझे योगदान देने में सक्षम होना चाहिए, अन्यथा मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहूंगा।आर माधवन, एक्टररिटायरमेंट प्लानिंग पर बोले माधवनरिटायरमेंट पर बात करते हुए, माधवन ने इस बात पर भी बात की कि जीवन कितना अचानक बदल सकता है, खासकर ऐसे करियर में। उन्होंने समझाया, 'एक सोमवार आप ‘सर’ होते हैं, अगले दिन आप सिर्फ एक नागरिक होते हैं। आप वह प्रासंगिकता, वह अधिकार खो देते हैं।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोग अक्सर इस बदलाव के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव को कम आंकते हैं।View this post on InstagramA post shared by Sarita Birje Madhavan (@msaru15)आर माधवन का परिवारवैसे तो माधवन ने रिटायरमेंट के बाद की बात की है, लेकिन उनकी उम्र फिलहाल 55 साल है। उनकी प्यारी सी पत्नी हैं जिनका नाम सरिता है। बेटावेदांतएक स्विमर है और देश के लिए कई मेडल जीत चुके हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

आर. माधवन ने बढ़ती उम्र, सेवानिवृत्ति की योजना और प्रासंगिक बने रहने के बारे में बात की | Achira News