Achira News Logo
Achira News

आरबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने के लिए तैयार, संभवतः 10वीं के परिणाम की तारीख बदल सकती है

TV9 Hindi
आरबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने के लिए तैयार, संभवतः 10वीं के परिणाम की तारीख बदल सकती है
Full News
Share:

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस साल बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट तय समय से काफी पहले जारी करने की तैयारी में है. यह पहली बार होगा जब राज्य में बोर्ड रिजल्ट मार्च महीने में जारी होंगे. हालांकि, 10वीं रिजल्ट की संभावित तारीख में बदलाव की भी चर्चा है. शिक्षा विभाग नए शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने के लिए इस बार पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुटा हुआ है. राजस्थान बोर्ड इस बार इतिहास रचने की तैयारी में है. पहली बार ऐसा हो सकता है कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट मार्च महीने में ही घोषित कर दिए जाएं. बोर्ड सचिव पहले ही संकेत दे चुके हैं कि रिजल्ट जल्द जारी होगा और 19 मार्च 2026 तक 10वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. ताजा अपडेट के अनुसार, 10वीं के रिजल्ट की घोषित तारीख में बदलाव हो सकता है. पहले जहां 20 मार्च को रिजल्ट जारी करने की योजना थी, अब इसे आगे बढ़ाकर 23 मार्च 2026 किया जा सकता है. हालांकि, अंतिम फैसला बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा. इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. राज्यभर में 6,195 परीक्षा केंद्रों पर कुल 10,68,078 छात्रों ने परीक्षा दी. इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के बावजूद बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज गति से पूरा किया है. आमतौर पर राजस्थान बोर्ड के नतीजे मई या जून में जारी होते हैं, लेकिन इस बार करीब दो महीने पहले परिणाम घोषित किए जा रहे हैं. इसका मुख्य कारण 1 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करना है, ताकि छात्रों की पढ़ाई बिना देरी के शुरू हो सके. पिछले कुछ वर्षों से बोर्ड टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता था, लेकिन इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है. जानकारी के मुताबिक, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए टॉप 100 छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. यह फैसला राज्य सरकार के स्तर पर लिया गया है, जिससे मेधावी छात्रों को पहचान मिल सके. ये भी पढ़ें-UP Board Exam मूल्यांकन में कितनी कमाई करते हैं शिक्षक? जानें एक कॉपी चेक करने के कितने रुपये मिलते हैं

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

आरबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने के लिए तैयार, संभवतः 10वीं के परिणाम की तारीख बदल सकती है | Achira News