Achira News Logo
Achira News

आर्य समाज ऋषि नगर वार्षिक दिव्य आध्यात्मिक सतसंग का आयोजन करता है

Amar Ujala
आर्य समाज ऋषि नगर वार्षिक दिव्य आध्यात्मिक सतसंग का आयोजन करता है
Full News
Share:

संवाद न्यूज एजेंसीऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंसोनीपत। आर्य समाज ऋषि नगर में वार्षिकोत्सव एवं दिव्य आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन संगीत रत्न दिनेश आर्य पथिक ने प्रभु भक्ति, सामाजिक, पारिवारिक, देशभक्ति एवं महर्षि स्वामी दयानंद की जीवनी से संबंधित गीत गए।मुख्य प्रवक्ता आचार्य योगेश वैदिक ने कहा कि संगठन में शक्ति है। परमेश्वर से प्रार्थना करें कि हमारे विचार, व्यवहार, संकल्प समान हों। जो जातियां संगठित रहती हैं उनका विरोधी भी कुछ अहित नहीं कर सकते। जीवन में प्रेम, प्यार की भावना बनी रहनी चाहिए।विज्ञापनविज्ञापनआचार्य ने बताया कि राजा, माता, पिता, गुरु, वानप्रस्थी, संन्यासी व्यक्तिगत स्वार्थों का परित्याग करके मानव के प्रति कल्याण की भावना से व्यवहार करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान विनोद कुमार बत्रा ने की। मंच संचालन वैदिक प्रवक्ता हरिचंद स्नेही ने किया।सत्य प्रकाश आर्य पुरोहित ने यज्ञ संयोजक के रूप में उत्तरदायित्व संभाला। इस दौरान जवाहर लाल बत्रा, दीक्षा आचार्य, हरिचंद स्नेही, रमेश मानिकटालिया, राजेंद्र तनेजा, महेश जुनेजा, गायत्री मुंजाल, प्राची आर्य, द्रौपदी आर्य, सुदर्शन आर्य भी मौजूद रहे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

आर्य समाज ऋषि नगर वार्षिक दिव्य आध्यात्मिक सतसंग का आयोजन करता है | Achira News