एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंचने के लिए एकदम तैयार है। फिल्म को 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन' (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। 19 साल बाद सीक्वल आवारापन 2 के साथ लौट रहे इमरान हाशमी को फिर से शिवम की भूमिका में देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं। इस फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजामी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अगले हफ्ते बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, उससे पहले इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया था। अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखाते हुए मेकर्स को सर्टिफिकेट दे दिया है। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर को 16 और उससे ज्यादा उम्र के लोग सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। 5 अगस्त को मिले सर्टिफिकेट के मुताबिक, इमरान हाशमी की आवारापन 2 का रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट का है। पहली वाली फिल्म भी 2 घंटे 13 मिनट की ही थी। 16+ सर्टिफिकेशन के साथ फिल्म में 9 सीन्स को एडिट भी किया गया है। CBFC की बदलावों की लिस्ट के मुताबिक, मेकर्स से ड्रग्स के इस्तेमाल और बच्चों की तस्करी से जुड़े डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा गया था। बोर्ड ने मेकर्स को ऑडियो और सबटाइटल दोनों में अश्लील शब्दों को बदलने का भी निर्देश दिया। हिंसक सीन्स में भी बदलाव किया गया है। एक सीन में दिखाए गए हिंसा को करीब 50 प्रतिशत कम किया गया है। साथ ही ड्रग्स लेने वाला एक सीन और एंड क्रेडिट्स भी एडिट किए गए हैं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी आवारापन 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त को दस्तक दे रही है। फिल्म को लेकर काफी बज है। 19 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है। आवारापन तो खास सफल नहीं हुई थी, अब देखना होगा कि सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी या नहीं। August Releases 2026: सावन में मनोरंजन की बाढ़, 7 से 28 अगस्त तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो रहीं 12 बड़ी फिल्में 1800 करोड़ी Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहीं ये 7 बड़ी फिल्में, अगस्त से बदलेगा बॉक्स ऑफिस का गणित! 19 साल बाद फिर से दिल के 'जख्म' हरे करेगा Emraan Hashmi का गाना, Awarapan 2 से वापसी करेगा कल्ट सैड सॉन्ग मोहब्बत की आवाज, दर्द का सैलाब; Awarapan 2 के बाद ट्रेंड में अरिजीत सिंह, इन कल्ट गानों को सुन छलक पड़ेंगे आंसू 'ईठा' के बाद मैडॉक की दूसरी फिल्म पर भी खतरे के बादल, बदल सकती है 'प्रहार' की रिलीज डेट? Awarapan 2 के गानों के खिलाफ रचा जा रहा है षडयंत्र? अमाल मलिक ने लगाए Paid PR के आरोप 1800 करोड़ी Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहीं ये 7 बड़ी फिल्में, अगस्त से बदलेगा बॉक्स ऑफिस का गणित!
आवारापन 2: इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर को सीबीएफसी से मिली मंजूरी
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.