आवारापन 2 (Awarapan 2) का ट्रेलर आ गया है जिसने 19 साल पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। 2007 में इमरान हाशमी की रोमांटिक थ्रिलर आवारापन (Awarapan) बॉक्स ऑफिस न चलकर भी कल्ट क्लासिक बन गई। फिल्म में 'आलिया' की भूमिका निभाने वालीं श्रिया सरन (Shriya Saran) ने अपनी मासूमियत और सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया था। फिल्म में उन्होंने गुंडागर्दी करने वाले शिवम की जिंदगी बदलने वालीं श्रिया आज खुद कितना बदल गई हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं... साउथ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं श्रिया सरन आज बॉलीवुड में भी अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। यूं तो उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें सफलता मोहित सूरी निर्देशित 'आवारापन' से मिली थी। फिल्म में उन्होंने आलिया की भूमिका निभाई थी। उनकी मासूमियत, सादगी और अभिनय ने हर किसी का दिल जीत लिया था। ' आवारापन ' के बाद श्रिया 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' में भी नजर आईं। वह साउथ फिल्मों में भी धमाल मचा रही हैं। 19 साल बाद भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। वह 43 साल की उम्र में भी कहर बरपाती हैं। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया फीड खूबसूरत फोटोज से भरा हुआ है। Awarapan 2 Trailer: 19 साल बाद 'शिवम पंडित' बन लौटे इमरान हाशमी, खूंखार दिखीं शबाना आजमी; दमदार है ट्रेलर इमरान हाशमी की Awarapan 2 सेंसर बोर्ड से हुई पास, 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म में बदले गए 9 सीन्स August Releases 2026: सावन में मनोरंजन की बाढ़, 7 से 28 अगस्त तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो रहीं 12 बड़ी फिल्में 1800 करोड़ी Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहीं ये 7 बड़ी फिल्में, अगस्त से बदलेगा बॉक्स ऑफिस का गणित! 19 साल बाद फिर से दिल के 'जख्म' हरे करेगा Emraan Hashmi का गाना, Awarapan 2 से वापसी करेगा कल्ट सैड सॉन्ग श्रिया सरन का कैरेक्टर आवारापन में ही खत्म हो गया था। फिल्म में उनकी मौत हो गई थी। अब सीक्वल में भले ही श्रिया नजर न आएं, लेकिन उनके कैरेक्टर की झलक दिखाई जाएगी। फिल्म की कहानी आवारापन से जुड़ी हुई है। ऐसे में आलिया का जिक्र होना तो तय है। ट्रेलर में आलिया की याद में तड़पते इमरान हाशमी को भी दिखाया गया है। बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ श्रिया सरन साउथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वह 'संडक्कारी' की तैयारी में बिजी हैं। इसके अलावा वह अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' में भी दिखाई देंगी जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। काम के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ पर भी ध्यान दे रही हैं। उन्होंने 2018 में टेनिस प्लेयर आंद्रेई कोशेव संग शादी की थी। वह एक बेटी की मां हैं। Awarapan 2 Trailer: 19 साल बाद 'शिवम पंडित' बन लौटे इमरान हाशमी, खूंखार दिखीं शबाना आजमी; दमदार है ट्रेलर इमरान हाशमी की Awarapan 2 सेंसर बोर्ड से हुई पास, 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म में बदले गए 9 सीन्स
आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज़ः श्रिया सरन के लिए नोस्टाल्जिया और नई शुरुआत
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.