Achira News Logo
Achira News

इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की समय सीमा बढ़ाई; नया डेटा विज्ञान कार्यक्रम शुरू किया

Amar Ujala
इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की समय सीमा बढ़ाई; नया डेटा विज्ञान कार्यक्रम शुरू किया
Full News
Share:

उरई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। साथ ही, जनवरी 2025 सत्र के स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए अगले सत्र में पुनः पंजीकरण की समय सीमा भी 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है जो उच्च शिक्षा के माध्यम से अपने ज्ञान और कौशल का संवर्धन करना चाहते हैं।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंइग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ''डेटा साइंस एवं एनालिटिक्स में विज्ञान परास्नातक (एमएससीडीसीए)'' का एक नया कार्यक्रम भी शुरू किया है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इग्नू में प्रवेश लेकर अभ्यर्थी अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।विज्ञापनविज्ञापनडीवी कॉलेज उरई स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रोफेसर शैलजा गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप, इग्नू 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम, तीन वर्षीय ऑनर्स स्नातक कार्यक्रम और कला, विज्ञान व वाणिज्य में तीन वर्षीय बहुविषयक स्नातक उपाधि जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इग्नू में प्रवेश के लिए किसी टीसी या माइग्रेशन प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होती है।अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए अपनी शैक्षिक योग्यता संबंधी मूल प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इग्नू द्वारा विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है और अध्ययन केंद्रों के माध्यम से सहायता भी प्रदान की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 फरवरी तक आधिकारिक ऑनलाइन लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की समय सीमा बढ़ाई; नया डेटा विज्ञान कार्यक्रम शुरू किया | Achira News