भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई 2026 में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. हाल ही में सेलेक्टर्स ने केवल पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम घोषित की थी, जबकि वनडे स्क्वॉड पर फैसला टाल दिया गया था. अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है और जल्द ही टीम इंडिया के सेलेक्शन की तस्वीर साफ हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया की वनडे टीम का सेलेक्शन और आधिकारिक ऐलान 21 जून तक किया जा सकता है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 14 से 19 जुलाई के बीच खेली जानी है. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर सेलेक्शन समिति की बैठक होगी, जिसमें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के मुकाबले बर्मिंघम, कार्डिफ और लॉर्ड्स में खेले जाएंगे. यह दौरा भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारों रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए भी खास माना जा रहा है. दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी इंग्लैंड दौरा भी हो सकता है. भारतीय टीम और फैन्स के लिए सबसे राहत भरी खबर विराट कोहली की फिटनेस को लेकर आई है. हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले कोहली तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपना रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है और जल्द ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे. अगर उनकी रिकवरी तय प्लानिंग के मुताबिक आगे बढ़ती है तो इंग्लैंड दौरे के लिए उनके सेलेक्शन में कोई बड़ी बाधा नहीं होगी. फिलहाल ऐसी संभावना जताई जा रही है कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. विराट कोहली को आईपीएल 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. शुरुआती तौर पर उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन इंजरी गंभीर होने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा. उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया था. विराट कोहली ने भारत के लिए अपनी पिछली वनडे सीरीज जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी. उस सीरीज में उन्होंने 80 के शानदार एवरेज और 105.26 के स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे. वह भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. कोहली का बल्ला आईपीएल 2026 में भी जमकर बोला था. ऐसे में अगर वह पूरी तरह फिट होकर वापसी करते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी को और मजबूती मिलेगी. अब सभी की नजरें सेलेक्शन समिति की बैठक और आगामी टीम घोषणा पर टिकी हुई हैं.
इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की एकदिवसीय टीम की घोषणा 21 जून तक होने की उम्मीद है।
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.