Achira News Logo
Achira News

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई

India TV
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई
Full News
Share:

AUS vs ENG U19 World Cup 2026 Cricket Score:ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की युवा टीमें अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने सामने थी, जहां इंग्लैंड ने 27 रनों से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह पक्की की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाने में कामयाब रही थी। इंग्लैंड के लिए केवल कप्तान ने ही शानदार पारी खेली। उन्होंने 107 बॉल पर 110 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और एक छक्का आया। बाकी कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम 47.3 ओवर में 238 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में उनके कप्तान ओलिवर पीक ने शतक लगाया। वह 88 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए नितेश शर्मा ने 47 और आर्यन शर्मा ने 34 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम अब फाइनल में भारत या अफगानिस्तान में से किसी एक टीम का सामना करेगी। अभी तक इस साल के अंडर 19 विश्व कप में दो ही टीमें ऐसी हैं, जो एक भी मैच नहीं हारी हैं। इंग्लैंड और टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलिया को पहली बार आज इस वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में उनका सफर समाप्त हो गया है। इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने टॉस के वक्त कहा कि हम पहले बैटिंग करेंगे। रेव का कहना है कि उन्हें इस ग्राउंड पर थोड़ा सा अनुभव है, इसलिए लगता है कि हम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पिच और मैच की को लेकर रेव ने कहा कि पिछले दिन थोड़ी इनकंसिस्टेंट बाउंस थी। आमतौर पर यह थोड़ी और खराब हो जाती है। हम बस टोन सेट करने की कोशिश करेंगे। टीम में उन्होंने एक बदलाव के बारे में बताया। बताया कि एलेक्स ग्रीन बीमार हैं और एलेक्स फ्रेंच टीम में आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने कहा कि वे भी पहले बल्लेबाजी करन चाहते थे। नामीबिया से पिच नीची और धीमी है। हम खेलने के लिए तैयार हैं। जैसा हमने पूरे टूर्नामेंट में किया है, बस एन्जॉय करते रहेंगे। खोने के लिए कुछ नहीं है। विल बायरोम प्लेइंग इलेवन में आए हैं। ऑस्ट्रेलिया U19 की प्लेइंग XI:विल मलाजचुक, नितेश सैमुअल, स्टीवन होगन, ओलिवर पीक (कप्तान), एलेक्स ली यंग (विकेटकीपर), जेडन ड्रेपर, आर्यन शर्मा, हेडन शिलर, नाडेन कूरे, विल बायरोम, चार्ल्स लैचमुंड। इंग्लैंड U19 की प्लेइंग XI:बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच। Latest Cricket News

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई | Achira News