संवाद न्यूज एजेंसीऔर पढ़ेंTrending Videosजगाधरी। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए नवाचार व व्यावहारिक प्रोजेक्ट्स की प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता तथा समस्या समाधान क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिला।प्रदर्शनी में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में पीएलसी प्रशिक्षक किट ने प्रथम, एंटी स्लिप अलार्म ने द्वितीय और सौर प्रयोगशाला मॉडल ने तृतीय स्थान पाया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग में यांत्रिक रोबोटिक भुजा ने पहला, आरएफआईडी आधारित उपस्थिति प्रणाली ने दूसरा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सक्षम स्मार्ट कार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।विज्ञापनविज्ञापनवहीं कंप्यूटर अभियांत्रिकी विभाग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्टिच-फ्लो प्रणाली ने प्रथम, महाविद्यालय प्रबंधन प्रणाली ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं, महाविद्यालय प्लेसमेंट प्रणाली और कालेसर मार्केटप्लेस (ऑनलाइन खरीद मंच) के मॉडल तीसरे स्थान पर रहे।प्राचार्य इंजीनियर अनिल कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक समझ का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्मार्ट गृह स्वचालन प्रणाली, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपस्थिति प्रणाली, रेखा का अनुसरण करने वाला रोबोट, सौर ऊर्जा संचालित जल पंप, स्वचालित सड़क प्रकाश व्यवस्था, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली, यातायात प्रबंधन प्रणाली और कम लागत वाला जल शुद्धिकरण मॉडल प्रस्तुत किए।प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के अध्यक्ष निर्णायक मंडल में शामिल रहे। इस दौरान प्राचार्य ने विद्यार्थियों के मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी सिद्धांत और व्यावहारिक ज्ञान के बीच की दूरी को कम करती हैं। इससे विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का विकास करती हैं।
इंजीनियरिंग के छात्रों ने प्रदर्शनी में नवीन परियोजनाओं का प्रदर्शन किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.