Achira News Logo
Achira News

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

Zee News Hindi
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
Full News
Share:

Gold and Silver Price Crash: इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 22वां द‍िन है. 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध से दुन‍ियाभर के देश हलकान है, व‍िकासशील देशों की इकोनॉमी का बुरा हाल है. सोने-चांदी से लेकर शेयर बाजार तक इसके असर से बच नहीं सके हैं. माना यह जाता है क‍ि ज‍ियोपॉल‍िट‍िकल टेंशन के बीच सोने और चांदी में तेजी आती है. रूस और यूक्रेन जंग के बीच ऐसा हुआ भी. लेक‍िन ईरान युद्ध में यह थ्‍योरी काम नहीं कर रही. 28 फरवरी से युद्ध शुरू होने के बाद से सोना और चांदी लगातार नीचे आ रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में सोना ग‍िकर 4500 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया. इसे 1983 के बाद हफ्ते की सबसे बड़ी ग‍िरावट बताया जा रहा है. बाजार की इस उठा-पटक के बीच वे लोग सबसे ज्‍यादा परेशान हैं ज‍िन्‍होंने प‍िछले एक साल की तेजी देखकर सोने में इनवेस्‍टमेंट क‍िया था. जनवरी में सोना और चांदी दोनों ही चढ़कर अपने र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे. लेक‍िन अब दोनों ही तब से लेकर अब तक काफी ग‍िर चुके हैं. शॉर्ट टर्म के ल‍िए न‍िवेश करने वाले राहुल का तो इस ग‍िरावट के बीच 'सब्र का बांध' (इंतजार नहीं करना) टूट रहा है. उनको इंतजार है क‍ि सोने और चांदी में अब तेजी कब आएगी. कुछ लोग ज‍िन्‍होंने सस्‍ते दाम पर सोना खरीद ल‍िया था, वो भी इसके ऊपर जाने का इंतजार कर रहे हैं. इंटरनेशनल मार्केट में सोना द‍िन पर द‍िन नीचे जा रहा है, शन‍िवार को यह ग‍िरकर 4500 डॉलर प्रत‍ि औंस से नीचे आ गया. इसे हफ्ते की सबसे बड़ी ग‍िरावट बताया जा रहा है. लगातार ग‍िरावट का रुख देखकर न‍िवेशक सोने को सेफ हैवन मानने से भी हिचक रहे हैं. न‍िवेशकों के घबराने के कारण सोने में इस हफ्ते भारी ग‍िरावट देखी गई. चांदी भी जंग के अंसर से खुद को बचा नहीं पाई है और एक दिन में करीब 5% गिरकर 70 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई. जनवरी में चांदी 119 डॉलर प्रत‍ि औंस पर कारोबार कर रही थी. ईरान युद्ध का असर सोने और चांदी दोनों पर ही द‍िखाई दे रहा है. प‍िछले एक साल के दौरान दोनों ही धातुओं में र‍िकॉर्ड तेजी देखी गई थी. एक साल के दौरान सोने ने 80 प्रत‍िशत और चांदी ने करीब 160 फीसदी का र‍िटर्न द‍िया है. 29 जनवरी 2026 को चांदी अपने ऑल टाइम हाई 4.2 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलो के करीब थी. इसी समय सोना भी 1.92 लाख रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा था. लेक‍िन अब यह ग‍िरकर 1,47,000 पर आ गया है. चांदी टूटकर 2.32 लाख रुपये पर पहुंच गई है. > अमेर‍िका-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट संकट के बीच सोना ग‍िर रहा है. क्रूड ऑयल के दाम 50 प्रत‍िशत की तेजी के साथ 119 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गए हैं. ऐसे में न‍िवेशकों का ध्‍यान सोने से हटकर एनर्जी मार्केट पर फोकस हो गया है. > सोने की कीमत पर बढ़ती महंगाई और ब्‍याज दर का भी असर पड़ता है. दरअसल, जब महंगाई बढ़ती है तो केंद्रीय बैंक ब्‍याज दर में इजाफा करते हैं. घटती ब्‍याज दर सोने की कीमत को सपोर्ट करती है, जबक‍ि ब्‍याज दर बढ़ने पर इसमें ग‍िरावट देखी जाती है. > सोने में ग‍िरावट का कारण यूएस डॉलर का मजबूत होना भी है. जब-जब डॉलर मजबूत होता है तो न‍िवेशक सोने-चांदी से दूरी बना लेते हैं. या कहें क‍ि डॉलर बढ़ने पर सोने चांदी की मांग कम हो जाती है. सोने में लगातार आ रही ग‍िरावट को लेकर पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्‍टर मनोज कुमार जैन कहते हैं क‍ि युद्ध के कारण फ‍िलहाल कीमत में ग‍िरावट बनी हुई है. उन्‍होंने एसआईपी (SIP) के जर‍िये न‍िवेश को चालू रखने की सलाह दी और एकमुश्‍त न‍िवेश से दूर रहने के ल‍िये कहा. उनका कहना है क‍ि सोने में यह ग‍िरावट अस्‍थायी है, युद्ध रुकने के बाद सोने में तेजी से र‍िकवरी देखी जाएगी. अगर क‍िसी ने कम दाम पर सोना ले रखा है तो प्रॉफ‍िट बुक‍िंग कर सकता है. लेक‍िन यद‍ि क‍िसी ने लॉन्‍ग टर्म को ध्‍यान में रखकर न‍िवेश क‍िया है तो अभी बने रहना चाह‍िए. सोने और चांदी का रेट आने वाले समय में नीचे जाएगा या ऊपर? इस पर मनोज कुमार जैन कहते हैं यह पूरी तरह से इजरायल और ईरान की जंग पर न‍िर्भर करेगा. उनका कहना है अगर युद्ध एक से दो हफ्ते और चल गया तो सोना इंटरनेशनल मार्केट में 200 डॉलर प्रत‍ि औंस तक और टूट सकता है. जरूरी है क‍ि युद्ध को जल्‍द से जल्‍द रोका जाए, वरना यह ग्‍लोबल इकोनॉमी के ल‍िए खतरनाक हो सकता है. फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दर में कटौती का संकेत द‍िया जाता है कीमत में फ‍िर से तेजी आ सकती है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Zee News Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट | Achira News