इटावा। शहर से पीलीभीत के लिए सीधी बस सेवा पांच फरवरी से शुरू की जा रही है। इससे दोनों शहरों के बीच व्यापारिक संबंधों को भी एक नई दिशा मिलेगी। डिपो के अधिकारियों के अनुसार, जिले से पहली बार पीलीभीत के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंएआरएम अमित कुमार ने बताया कि अब तक यात्रियों को पीलीभीत जाने के लिए बरेली या अन्य शहरों से बसें बदलनी पड़ती थीं जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस के संचालन का समय निर्धारित कर दिया गया है।विज्ञापनविज्ञापनयह बस इटावा बस स्टैंड से सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होगी। वहीं, पीलीभीत से यह दो बजे चलेगी और यहां करीब रात आठ बजे बस स्टैंड पहुंचेगी। बस प्रतिदिन संचालित होने से दैनिक यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा।यह बस इटावा से चलकर किशनी, कुसमुरा होते हुए बेबर पहुंचेगी। इसके बाद फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर होते हुए बरेली पहुंचेगी। इसके बाद पीलीभीत आएगी।पीलीभीत स्थित टाइगर रिजर्व और धार्मिक स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सेवा किसी सौगात से कम नहीं है। विभाग का मानना है कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी रहेगी, जिससे परिवहन निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
इटावा ने पीलीभीत के लिए सीधी बस सेवा शुरू की, जिससे व्यावसायिक संबंधों को बढ़ावा मिला
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.