जानकारी के अनुसार, घटना के समय शिक्षक के साथ मिलकर मुख्य द्वार के पिलर पर चढ़ी पौधे की बेल को हटाया जा रहा था। इसी दौरान पिलर अचानक भरभराकर गिर गया। पिलर के मलबे की चपेट में आने से छात्र यश और स्कूल का चौकीदार उदय गंभीर रूप से घायल हो गए।विज्ञापनघटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल छात्र यश को तत्काल खानपुर स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल चौकीदार उदय को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।विज्ञापनघटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गन्नौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और शिक्षा विभाग की टीमें हादसे के कारणों की गहनता से जाँच कर रही हैं।
इंडियन स्कूल में स्तंभ गिरने से छात्र की मौत, चौकीदार घायल
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.