Achira News Logo
Achira News

इंदौर में नवंबर के तापमान का रिकॉर्ड टूटा, शहर में अचानक आई ठंड

Amar Ujala•
इंदौर में नवंबर के तापमान का रिकॉर्ड टूटा, शहर में अचानक आई ठंड
Full News
Share:

तापमान में आई इस अचानक गिरावट के साथ ही नवंबर के पिछले 10 साल में से 3 साल का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूट गया है। वर्ष 2019 में नवंबर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, 2021 में 13.5 डिग्री और 2023 में 14.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार तापमान इन तीनों वर्षों के मुकाबले काफी नीचे पहुंच गया है। हालांकि पिछले दशक में 2025 में नवंबर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री तक गिरा था, जो इस पूरी अवधि का सबसे कम तापमान रहा था।विज्ञापनमौसम वैज्ञानिकों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस समय इंदौर में उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में अचानक यह भारी गिरावट दर्ज की गई है। हवाओं का रुख बदलने से आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है, या यदि हवाएं इसी तरह लगातार बनी रहती हैं तो ठंड का यह दौर और अधिक जारी रह सकता है।विज्ञापनइस मौसम की सबसे खास बात यह है कि आमतौर पर 15 से 20 नवंबर के बाद ही ठंड का ऐसा असर देखने को मिलता है, लेकिन इस बार नवंबर के पहले सप्ताह में ही न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज कर ली गई है। मौसम में अचानक आई इस ठंडक के कारण शहर में ठिठुरन भी काफी बढ़ गई है, जिससे लोगों ने अब गर्म कपड़ों का उपयोग करना शुरू कर दिया है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.