व्यापारी शेखर गिरी ने कहा कि मल्हारगंज और छोटा गणपति शहर के पुराने व्यापारिक क्षेत्र हैं। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर मार्ग बंद करना समझ से परे है। निर्माण कार्य करने वाली ठेकेदार एजेंसियां दूसरे शहरों की हैं। इंदौर के एयरपोर्ट क्षेत्र में अंडरग्राउंड मेट्रो का काम करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हुआ था। इसके लिए जमीन से लगभग 20 मीटर नीचे खुदाई करने वाली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मशीन का नाम नर्मदा रखा गया है। अब तक करीब 90 मीटर लंबी टनल बनाई जा चुकी है। अंडरग्राउंड मेट्रो के तहत अगले दो वर्षों में करीब आठ किलोमीटर लंबा भूमिगत रूट तैयार किया जाना है। इसके लिए शहर में तीन स्थानों पर अंडरग्राउंड स्टेशन का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।
इंदौर में भूमिगत मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.