Achira News Logo
Achira News

इमरान हाशमी और दिशा पटानी अभिनीत'आवारापन 2'बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हो सकती है।

ABP News
इमरान हाशमी और दिशा पटानी अभिनीत'आवारापन 2'बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हो सकती है।
Full News
Share:

बॉलीवुड के रोमांस के किंग इमरान हाशमी एक बार फिर से पर्दे पर अपने पुराने ही अंदाज में वापसी करने जा रहे हैं. वो दिशा पाटनी और शबाना आजमी के साथ जल्द ही फिल्म 'आवारापन 2' के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में इस रोमांटिक फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर सकती है. चलिए बताते हैं ये ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, 'आवारापन 2' को लेकर कहा जा रहा है कि ये पहले दिन 10-15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. ऐसे में अब लोगों की नजरें इस पर है कि इमराम हाशमी फिर से इतिहास लिख सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ये इमरान हाशमी के करियर की बड़ी सोलो ओपनर बन जाएगी. ये फिल्म साल 2012 में आई इमरान की फिल्म 'राज 3' (10.47 करोड़) को पछाड़ देगी. 1. राज 3- 10.47 करोड़ 2. जन्नत 2- 8.52 करोड़ 3. मर्डर 2- 6.95 करोड़ 4. घनचक्कर- 7.2 करोड़ 5. राज रीबूट- 6.3 करोड़/ अजहर- 6.3 करोड़ वहीं, बात की जाए तो फिल्म 'आवारापन' के बारे में तो 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7.75 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि फिल्म का बजट 18 करोड़ था. मोहित सूरी ने इस फिल्म के डायरेक्शन में डेब्यू किया था और ये उनकी कल्ट क्लासिक फिल्म साबित हुई थी. 'आवारापन' को बॉलीलुड की मास्टरपीस फिल्मों में गिना जाता है. ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि 'आवारापन 2' को इसका फायदा मिल सकता है कि इस फ्रैंचाइजी की ये फिल्म पहले से ही हिट है. आपको बता दें कि फिल्म 'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' से क्लैश होगा. एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, तो दूसरी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बुनी गई बेहतरीन कहानी है. दोनों ही फिल्मों को 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि सनी देओल की फिल्म भी ओपनिंग डे पर 11 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.