ओटीटी के दर्शकों के लिए यह पूरा हफ्ता और खासकर वीकेंड धमाकेदार रहने वाला है, क्योंकि 06 मई से 10 मई 2026 के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कुल 14 नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। भारतीय दर्शकों के लिए इसमें सबसे बड़ी रिलीज, प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की 'सिटाडेल सीजन 2', जिसमें देसी गर्ल एक बार फिर से एजेंट नादिया सिंह बनकर लौट रही हैं। इस बार वह एक ग्लोबल साजिश का पर्दाफाश करेंगी, वो भी एक नई टीम के साथ। दूसरी ओर, रैपर, सिंगर और सॉन्गराइटर King ओटीटी की दुनिया में राशि खन्ना और पलक तिवारी के साथ एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। उनकी 'लुक्खे' वेब सीरीज एक जबरदस्त म्यूजिकल ड्रामा है। इसके अलावा अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की नियो-वेस्टर्न एक्शन फिल्म 'डकैत' भी स्ट्रीम होने वाली है। जिन नई रिलीज की चर्चा सबसे अधिक है, उनमें मलयालम फिल्म 'वाझा 2' भी है, जो 4 दोस्तों की कहानी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इन देसी रिलीज के अलावा ह्यू जैकमैन और केट हडसन की दिल को छू लेने वाली फिल्म Song Sung Blue, थाई फिल्म My Dearest Assassin और क्राइम-थ्रिलर की चाह रखने वालों के लिए नई सीरीज M.I.A. भी दस्तक देने वाली है। आइए, बिना देर किए एक नजर डालते हैं नई OTT रिलीज की पूरी लिस्ट पर-Citadel season 2 (May 6)प्रियंका चोपड़ा जोनस, रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुची एक बार फिर से OTT पर एक्शन अवतार में लौट आए हैं। 2023 में अपने रिकॉर्ड-तोड़ पहले सीजन के तीन साल बाद, इस जासूसी थ्रिलर का सीक्वल आया है। रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनस और स्टेनली टुची, एक बार फिर अपने किरदारों- एलीट एजेंट मेसन केन, नादिया सिंह और बर्नार्ड ऑर्लिक, बनकर आए हैं। ये तीनों सिटाडेल एजेंसी के पूर्व ऑपरेटिव हैं, जिसे एक रहस्यमयी संगठन मैन्टीकोर सिंडिकेट ने तबाह कर दिया था। अब जब एक नया और अधिक खतरनाक साजिश रची जा रही है तो तीनों फिर से एक्शन में उतरते हैं। इस नए मिशन के लिए ऑपरेटिव्स की एक बिल्कुल नई टीम बनती है। सीरीज में लेस्ली मैनविल और एशले कमिंग्स की वापसी हो रही है, जबकि जैक रेनर, मैट बेरी, लीना अल अरबी, मर्ले डैंड्रिज, गैब्रियल लियोन और रायना वैलैंडिंगहम नए सदस्यों के तौर पर शामिल हुए हैं। इस सीजन में सीरीज के इंडियन स्पिन-ऑफ 'सिटाडेल: हनी बनी' से जुड़ी कहानी को भी शामिल किया गया है। 'सिटाडेल सीजन 2'Amazon Prime Video पर 06 मई कोरिलीजहोगी।Lukkhe (May 8)पंजाबी संगीत पर दुनिया झूम रही है। ऐसे में यह नई सीरीज 'लुक्खे' इसी जमीन से जुड़ी एक काल्पनिक कहानी लेकर आई है। चंडीगढ़ और पंजाब के रैप सीन और स्ट्रीट राइवलरी पर आधारित यह आठ-एपिसोड का म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है। इसमें दो प्रतिद्वंद्वी MCs—बदनाम (रैपर किंग) और OG (शिवांकित परिहार) के बीच की टक्कर है। इनकी दुश्मनी संगीत से कहीं आगे बढ़कर बदले, अपराध और खतरनाक गठबंधनों तक पहुंच जाती है। इस आपसी टकराव के बीच फंस जाता है लकी (लक्ष्वीर सिंह सरन), जो एक खिलाड़ी है। संगीतकार सनोबर (पलक तिवारी) के साथ उसका रोमांस इस खूनी संघर्ष में उलझ जाता है। राशी खन्ना सीरीज में गुरबानी नाम की एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी जांच इन सभी किरदारों को आमने-सामने ला खड़ा करती है। सीरीज में नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, योगराज सिंह और आयशा रज़ा मिश्रा भी हैं। 'लुक्खे'08 मई 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीजहोगी।Vaazha II: Biopic of a Billion Bros (May 8)'वाझा II' एक मलयालम 'कमिंग-ऑफ-एज' कॉमेडी-ड्रामा है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी। महज 10 करोड़ के बजट में बनी 'वाझा 2' ने वर्ल्डवाइड ₹233 करोड़ से अधिक की कमाई कर सबको चौंका दिया। यह फिल्म चार दोस्तों—हाशिर, एलन, अजिन और विनायक, की कहानी है। इन दोस्तों को नकारा यानी 'किसी काम का नहीं' माना जाता है। इन्हें इनके आसपास के लोग 'मुसीबत खड़ी करने वाले' मानते हैं और नजरअंदाज करते हैं। विपिन दास द्वारा लिखी और सविन एस.ए. के डायरेक्शन में बनी यह सीक्वल, पहली फिल्म के स्कूल वाले प्लॉट से आगे बढ़कर, चारों के बड़े होने की जटिलताओं को दिखाती है। इस कहानी में इमोशन है, सोसाइटी का प्रेशर है और ढेर सारी मस्ती है। आप Vaazha II को08 मई से JioHotstar परहिंदी में भी देख सकते हैं।Dacoit (May 8)अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर 'डकैत' बॉक्स ऑफिस पर बहुत दम नहीं दिखा पाई थी। लेकिन फैंस ने इसकी जरूर तारीफ की। इस नियो-वेस्टर्न क्राइम-एक्शन फिल्म 'डाकू' के पुराने कॉन्सेप्ट को एक नए नजरिए से दिखाती है। राजस्थान के तपते रेगिस्तानों में फिल्माई गई यह कहानी हरिदास (अदिवि शेष) की है। हरिदास 13 साल की जेल की सजा काटकर भाग निकलता है। उसका सिर्फ एक ही मकसद है, सरस्वती (मृणाल ठाकुर) से बेरहमी से बदला लेना। सरस्वती कभी उसकी प्रेमिका थी, जिसने कथित तौर पर उसे फंसाया था। लेकिन जब कई बड़ी चोरियों के दौरान दोनों के रास्ते फिर से टकराते हैं, तो लकीरें धुंधली पड़ने लगती हैं। एक बहुत बड़ी साजिश का भी पर्दाफाश होता है। फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, जरीना वहाब और अतुल कुलकर्णी भी हैं। 'डकैत'08 मई 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीजहोगी। आप इसे हिंदी डब वर्जन में भी देख सकते हैं।Bharathanatyam 2 Mohiniyattam (May 8)'भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम' एक मलयालम डार्क कॉमेडी-थ्रिलर सीक्वल फिल्म है। इसमें सासी (साइजू कुरुप) और उसके परिवार की कहानी है, जो श्रीकंडापुरम की यात्रा करते हैं। मामला उनके दिवंगत मुखिया की सीक्रेट सेकेंड लाइफ का है। लेकिन हालात तब बेकाबू हो जाते हैं जब गोविंदराजा (सूरज वेंजारामूडु) उन्हें उनके पारिवारिक मंदिर की धोखाधड़ी लेकर ब्लैकमेल करता है। एक अनजाने में हुई हत्या, उसे छिपाने की कोशिश में अफरा-तफरी और इस कारण ढेर सारी कॉमेडी। अब सासी के परिवार को अपनी इज्जत बचाने के लिए झूठ का जाल बुनना पड़ता है, ताकि शक करने वाले स्थानीय लोगों के बीच से वह रास्ता निकालकर बच सकें। 'भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम' को आप हिंदी डब वर्जन में08 मई 2026 से Netflix परदेख सकते हैं।Love Insurance Kompany (May 6)'लव इंश्योरेंस कंपनी' (LIK) इसी साल 2026 में रिलीज एक तमिल साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। कहानी 2040 के चेन्नई में सेट है। इसमें LIK का बनाया गया एक डेटिंग ऐप AI का इस्तेमाल करके सफल रिश्तों की गारंटी देता है। यह दिल टूटने के दर्द को खत्म करने का दावा करता है। कहानी में वाइब वासी (प्रदीप रंगनाथन) है, जो AI के घालमेल से इतर स्वाभाविक और सच्चे प्यार में यकीन रखता है। उसे धीमा (कृति शेट्टी) से प्यार हो जाता है। वह SJ सूर्या के लव ऐप और इसके तकनीकी सिस्टम को चुनौती देता है। यह फिल्म भी हिंदी डब वर्जन के साथ06 मई 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीजहो रही है।Lord of the Flies (May 4)विलियम गोल्डिंग के 1954 के मशहूर उपन्यास को पहली बार वेब सीरीज में बदला गया है। 'लॉर्ड ऑफ द फ्लाइज' का स्क्रीनपले 'Adolescence' के एमी-विनर को-प्रोड्यूसर जैक थॉर्न ने लिखा है। चार हिस्सों वाली यह सीरीज अंग्रेज स्कूली लड़कों के एक ग्रुप की कहानी है, जो एक विमान दुर्घटना में बच जाते हैं और 1950 के दशक की शुरुआत में एक ट्रॉपिकल आइलैंड पर फंस जाते हैं। राल्फ (विंस्टन सॉयर्स), तेज-तर्रार पिगी (डेविड मैककेना) की मदद से सकबुछ ठीक करने की कोशिश करता है, लेकिन जैक (लॉक्स प्रैट) विद्रोही स्वभाव का है। वह बगावत कर देता है। अब हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि अब तक सभ्य दिख रहे ये लड़के बर्बरता की ओर बढ़ जाते हैं। मलेशिया में इन्फ्रारेड कैमरों का इस्तेमाल करके फिल्माई गई इस सीरीज में रात के सीन्स को एक अनोखा और दिलचस्प रूप दिया गया है। 'लॉर्ड ऑफ फ्लाइज' वेब सीरीज04 मई 2026 को Netflix पर रिलीजहो रही है।Legends (May 7)'लेजेंड्स' का प्लॉट 1990 के दशक की शुरुआत में सेट है। Her Majesty’s Customs and Excise (सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क विभाग) नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई हार रहा था, इसलिए उसने बिना ट्रेनिंग वाले सीमा शुल्क कर्मचारियों की एक छोटी टीम बनाई। उन्हें उनकी आम जिंदगी से निकालकर, 'लेजेंड्स' नाम की पहचान दी गई और ब्रिटेन के सबसे खतरनाक आपराधिक नशीले पदार्थों के नेटवर्क में सीक्रेट एजेंट बनाकर भेजा गया। छह-एपिसोड वाली यह सीरीज एक अनजान, लेकिन सच्ची कहानी है, जिसमें स्टीव कूगन 'डॉन' की भूमिका निभाते हैं। वह एक अनुभवी जासूस हैं, जो इस टीम की भर्ती से लेकर इसे चलाने का जिम्मा उठा रहे हैं। सीरीज में हेली स्क्वायर्स, अमल अमीन, शार्लोट रिची, जैस्मीन ब्लैकबोरो, टॉम ह्यूजेस, डगलस हॉज, जॉनी हैरिस और कॉन ओ'नील जैसे कलाकारों की टोली भी है। आप यह बेहतरीन सीरीज 'लेजेंड्स'07 मई 2026 से Netflix परस्ट्रीम कर सकते हैं।My Dearest Assassin (May 7)'माय डियरेस्ट एसेसिन' एक थाई एक्शन-रोमांस फिल्म है। इसमें ल्हान (पिमचानोक लुइविसादपाइबुल) की कहानी है, जो एक वियतनामी महिला है और जिसका जन्म एक दुर्लभ ब्लड ग्रुप के साथ हुआ था। इस कारण वह बचपन से ही लोगों के निशाने पर रही है। उसके माता-पिता की हत्या इसी वजह से की गई। उसे 'हाउस 89' नाम के एक गुप्त हत्यारे कबीले ने अपना लिया। यही कबीला उसका एकमात्र परिवार बन गया और यहीं उसे कबीले के वारिस प्राण (थानापोब लीरतनकाचोर्न) से प्यार हो गया। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसके माता-पिता का हत्यारा ल्हान का खून हासिल करने के लिए दोबारा सामने आता है। ल्हान, जिसने खुद कभी कोई ट्रेनिंग नहीं ली, उसका मुकाबला करने का फैसला करती है। फिल्म में सिवाकोर्न अदुलसुत्तिकुल ने 'M' का किरदार निभाया है, जो उसी कबीले में पला-बढ़ा एक अनाथ लड़का है और कहानी का तीसरा अहम हिस्सा है। My Dearest Assassin फिल्म आप07 मई 2026 से Netflix परदेख सकते हैं।The Chestnut Man: Hide and Seek (May 7)'द चेस्टनट मैन' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल आया है। इस नॉर्डिक नॉयर ड्रामा सीरीज में, जासूस मार्क हेस (मिकेल बोए फोल्सगार्ड) और नाया थुलिन (डेनिका कर्सीक) फिर से साथ आते हैं। सोरेन स्वेस्ट्रुप के उपन्यास पर आधारित सीक्वल में कहानी, एक 41 वर्षीय महिला के लापता होने की रिपोर्ट से शुरू होती है। केस की जांच करते हुए उसके डिजिटल फुटप्रिंट्स का पता लगाया जाता है। लेकिन इसमें एक परेशान करने वाला पैटर्न सामने आता है। महीनों से एक अज्ञात अपराधी उसका पीछा कर रहा है, जो अपने विक्टिम पर नजर रखता है और उन्हें तस्वीरें, वीडियो और बच्चों की एक नर्सरी राइम, एक अजीबोगरीब काउंटडाउन के तौर पर भेजता है। जब वह महिला मृत पाई जाती है, तो यह मामला दो साल पहले हुई 17 वर्षीय एक लड़की की अनसुलझी हत्या से जुड़ जाता है। 'द चेस्टनट मैन सीजन 2' ओटीटी प्लेटफॉर्मNetflix पर 07 मई को रिलीजहोगी।M.I.A. (May 8)M.I.A. एक नौ एपिसोड की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। कहानी मियामी और फ्लोरिडा की जगमगाती रोशनी में एटा टाइगर जोन्स (शैनन गिसेला) की है। वह एक ऐसी लड़की है, जिसके परिवार का ड्रग्स का धंधा एक भयानक हादसे में तबाह हो जाता है। इन हत्याओं के लिए बारह लोग जिम्मेदार हैं। एटा अब एक-एक करके उन्हें ढूंढ निकालने के लिए मियामी अंडरवर्ल्ड में एक मिशन पर निकल पड़ती है। सीरीज में कैरी एल्व्स, डैने गार्सिया, ब्रिटनी एडेबुमोला, डिलन जैक्सन, अल्बर्टो गुएरा, जेरार्डो सेलास्को और मार्टा मिलन्स भी हैं। यह सीरीज08 मई 2026 को JioHotstar पररिलीज होगी।No Place to be Single (May 8)'नो प्लेस टू बी सिंगल', इटली की लगातार तीन साल तक सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली लेखिका फेलिसिया किंग्सले के उपन्यास पर बनी है। उनके 23 उपन्यासों की 40 लाख से ज्यादा कॉपीज बिक चुकी हैं और 20 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। फेलिसिया की पहली कहानी को इस फिल्म में इटैलियन रोमांटिक कॉमेडी के रूप में पर्दे पर उतारा गया है। यह फिल्म चियान्टी के बेल्वेडेरे में सेट है। एक बेहद खूबसूरत टस्कन कस्बा, जहां हर कोई या तो किसी के साथ खुशी-खुशी रिश्ते में है या फिर बेसब्री से प्यार की तलाश में। कहानी एलिसा (मैटिल्डे जिओली) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सिंगल मदर है और अपनी बहन जियाडा (अमांडा कैम्पाना) और मां मारियाना (सेसिलिया डैजी) के साथ मिलकर 'ले जिउगिओले' एस्टेट चलाती है। कहानी में रोमांच तब बढ़ता है जब मिशेल (क्रिस्टियानो कैकामो) अचानक कस्बे में लौट आता है। वह एलिसा का बचपन का दोस्त है, जिससे कई साल पहले उसका कनेक्शन टूट गया था। लिहाजा दिल में दबी हुई भावनाएं फिर से जवां होती हैं। यह फिल्म08 मई 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीजहोगी।Remarkably Bright Creatures (May 8)Remarkably Bright Creatures, शेल्बी वैन पेल्ट के इसी नाम पहले उपन्यास पर आधारित है। न्यूयॉर्क टाइम्स की हार्डकवर फिक्शन बेस्टसेलर लिस्ट में यह 64 हफ्ते तब बनी रही थी। अब दो बार की ऑस्कर जीत चुकी सैली फील्ड इस कहानी को पर्दे पर लेकर आई हैं। ओलिविया न्यूमैन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म टोवा (फील्ड) की कहानी है, एक अकेली विधवा जो पैसिफिक नॉर्थवेस्ट के एक छोटे से एक्वेरियम में रात की शिफ्ट में काम करती है। यहां उसकी मार्सेलस से अनोखी दोस्ती हो जाती है, जो एक नखरेबाज, बेहद होशियार और विशाल पैसिफिक ऑक्टोपस है। इसे फिल्म में अल्फ्रेड मोलिना ने आवाज दी है। कहानी में खुद मार्सेलस अपनी दोस्त टोवा के अतीत से जुड़े एक रहस्य को सुलझाने का बीड़ा उठाता है। यह रहस्य कैमरन (लुईस पुलमैन) के शहर में आने से जुड़ा है, जो एक भटका हुआ यंग म्यूजिशियन है। इस फिल्म में जोन चेन, कैथी बेकर, बेथ ग्रांट, कोल्म मीनी और सोफिया ब्लैक-डी'एलिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म08 मई को Netflix पर रिलीजहोगी।Thank You, Next season 3 (May 8)नई ओटीटी रिलीज की लिस्ट में आखिरी लेकिन दिलचस्प नाम है 'थैंक यू, नेक्स्ट सीजन 3' का। तुर्की का यह रोमांटिक ड्रामा अपनी कहानी के तीसरे पार्ट के साथ लौट रहा है। कहानी में लैला (सेरेने सरिकाया) जिंदगी के एक नए मोड़ पर खड़ी है। मॉर्डन जमाने के प्यार की तमाम उलझनों से जूझते हुए कई साल बिताने के बाद, वह इस सीजन की टैगलाइन के मुताबिक, साफ-साफ कहती है- 'अब और भागना नहीं, बस खुद को ठीक करना है।' लैला के अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने और प्यार करने की कोशिशों से शुरू होने वाला यह तीसरा सीजन, उसके करियर से जुड़े फैसलों, निजी जिंदगी के वादों और उस आत्म-मंथन की ओर ले जाता है, जहां कोई महिला खुद को अपने रिश्तों के आधार पर परिभाषित करना छोड़ देती है। आप Thank You, Next season 3 इस वीकेंड08 मई से Netflix परदेख सकते हैं।
इस सप्ताहांत में प्रसारित होने वाली 14 नई वेब श्रृंखलाएँ और फ़िल्मेंः प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडेन और बहुत कुछ
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.