Achira News Logo
Achira News

ईडी ने असलम अब्दुल रहमान पटनी और अन्य के खिलाफ मामले में 4 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

ABP News•
ईडी ने असलम अब्दुल रहमान पटनी और अन्य के खिलाफ मामले में 4 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Full News
Share:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुंबई जोनल ऑफिस ने असलम अब्दुल रहमान पटनी और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं. यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है. अटैच की गई संपत्तियों में बैंक खातों में जमा रकम और एक बिल्डिंग भी शामिल है. ED की जांच मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी. इस मामले की जांच बाद में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंपी गई थी. FIR में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, विश्वासघात, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप लगाए गए हैं. ED की जांच में सामने आया है कि शब्बीर अहमद हसन करोलीया और यूसुफ अहमद हसन करोलीया समेत अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर साजिश रचकर ‘लैम्बट बिल्डिंग’ नाम की एक संपत्ति को अवैध तरीके से हासिल किया. इसके लिए मूल मालिक की पहचान बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे, इनमें कन्वेयंस डीड (Deed of Conveyance) भी शामिल थी. जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि असलम अब्दुल रहमान पटनी ने साल 2019 में यास्मीन मोहम्मद अहमद और दिवंगत शेरजादा जंगरेज खान को धमकाकर लैम्बट बिल्डिंग में उनकी 50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली थी. ED के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर D-कंपनी, दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के साले सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट का नाम लेकर मूल मालिकों को धमकाया और उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया. आरोप है कि इसके लिए मूल मालिकों को कोई रकम भी नहीं दी गई. जांच के अनुसार, असलम पटनी ने बाद में इस संपत्ति को सलीम फ्रूट की पत्नी शाजिया सलीम इकबाल कुरैशी के नाम ट्रांसफर कर दिया. ED का कहना है कि कथित तौर पर जबरन हासिल की गई संपत्ति को वैध लेन-देन दिखाने के लिए अलग-अलग ट्रांजैक्शन किए गए, ताकि आखिरकार बिल्डिंग सलीम फ्रूट के परिवार के नाम पर आ जाए. ईडी ने अब सलीम फ्रूट की पत्नी शाजिया सलीम इकबाल कुरैशी के नाम पर मौजूद लैम्बट बिल्डिंग को अटैच कर लिया है. इसके अलावा, असलम अब्दुल रहमान पटनी और अन्य आरोपियों के बैंक खातों में मौजूद रकम भी अटैच की गई है. अटैच की गई सभी संपत्तियों की कुल कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई गई है. मामले में ईडी की आगे की जांच जारी है. सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.