Achira News Logo
Achira News

ईद 2026: भारत में चांद देखने वाले शहर के समय की घोषणा

Navbharat Times
ईद 2026: भारत में चांद देखने वाले शहर के समय की घोषणा
Full News
Share:

Eid 2026 Moon Sighting City Wise Timing in India:ईद-उल-फितर का त्योहार भारत में 21 मार्च को मनाया जाएगा। एक महीने के लंबे इंतजार के बाद मीठी ईद मनाने की तारीख तय हो गई है। गुरुवार 19 मार्च को शव्वाल का चांद नहीं दिखने की वजह से रमजान एक दिन आगे बढ़ गया। देश में 18 फरवरी से रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हुई थी और आज इसके 30 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में अगले दिन यानी शनिवार को भारत में ईद मनाई जाएगी। ईद रमजान के 29वें या 30 दिन मनाई जाती है। इसकी तारीख पूरी तरह से चांद के दिखने पर निर्भर होती है। चांद नहीं दिखता तो रमजान के आखिरी दिन ईद मनाने की परंपरा है।सऊदी अरब के साथ तुर्की, बहरीन, कतर, कुवैत और लेबनान सहित कई देशों में 20 मार्च यानी आज ईद मनाई जा रही है। ईद उल-फितर इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस्लाम के हिजरी कैलेंडर के दसवें महीने को शव्वाल कहा जाता है। चांद दिखने के बाद शव्वाल के पहले दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है। भारत के अलग-अलग राज्यों में चांद के निकलने के समय में थोड़ा अंतर होता है। आइये जानते हैं कि आपके शहर दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और जम्मू-कश्मीर के अलावा अन्य जगहों पर ईद का दीदार कब होगा।दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद में चांद दिखने का समय (Moon Sighting City Wise Timing)शहरचांद निकलने का समयदिल्ली6 बजकर 56 मिनटमुंबई7 बजकर 20 मिनटलखनऊ6 बजकर 42 मिनटश्रीनगर7 बजकर 02 मिनटपटना6 बजकर 25 मिनटहैदराबाद6 बजकर 58 मिनटकोलकाता6 बजकर 14 मिनटभोपाल6 बजकर 59 मिनटजयपुर7 बजकर 03 मिनटबैंगलोर7 बजकर 05 मिनटरांची6 बजकर 26 मिनटभारत में ईद मनाने की फेमस जगहेंभारत में ईद-उल-फितर का त्योहार दिल्ली के जामा मस्जिद, हैदराबाद के चार मीनार, लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह, श्रीनगर के हजरतबल दरगाह, मुंबई के हाजी अली और कोलकाता का रेड रोड में धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां बाजारों की रौनक देखने लायक होती है। लोग ईद की नमाज के लिए यहां जुटते हैं और एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

ईद 2026: भारत में चांद देखने वाले शहर के समय की घोषणा | Achira News