मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर(IRGC) ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ के तहत 65वीं वेव में बड़ा मिसाइल हमला किया. इस हमले की सबसे खास बात थी कि इसमें पहली बार नसरल्लाह बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया. जिसे ईरान ने अपनी नई सैन्य क्षमता के तौर पर पेश किया है. यह हमला इज़राइल के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमले के जवाब में किया गया बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में ऊर्जा और सैन्य टकराव और तेज हो गया है. ईरान ने इस नई मिसाइल का नाम मारे गए हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह के नाम पर रखा है, जिसे प्रतीकात्मक बदला माना जा रहा है. नसरल्लाह मिसाइल को ईरान की पुरानी Qadr (Ghadr) सीरीज का एडवांस संस्करण बताया जा रहा है. यह एक प्रिसीजन-गाइडेड बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे खास तौर पर हाई-वैल्यू टारगेट्स को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है ईरान की यह मिसाइल प्रिसीजन + मल्टी-वारहेड + लॉन्ग रेंज का कॉम्बिनेशन है. ऊर्जा ठिकानों (oil/gas) को निशाना बनाने की क्षमता के साथ क्षेत्रीय युद्ध को और व्यापक बना सकती है. यह मिसाइल Middle East में सैन्य संतुलन बदल सकती है और भविष्य में बड़े संघर्ष का कारण बन सकती है. नसरल्लाह मिसाइल ईरान की बढ़ती सैन्य ताकत दिखाती है. यह सिर्फ एक नया हथियार नहीं, बल्कि रणनीतिक संदेश भी है कि ईरान अब लंबी दूरी और सटीक हमले करने में पहले से ज्यादा सक्षम हो चुका है. मौजूदा हालात में इस मिसाइल की एंट्री ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है. अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान की मजबूती को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं. हालांकि इस तरह के मिशन को लगातार जारी रखना बता रहा है कि ईरान की मिसाइल उत्पादन क्षमता अभी भी एक्टिव है. मोबाइल लॉन्चर और अंडरग्राउंड फैसिलिटी सुरक्षित हैं. R&D लगातार जारी है और IRGC ने साफ कहा है कि ऑपरेशन पूरी जीत तक जारी रहेगा. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्हू ने पहले दावा किया था कि ईरान की मिसाइल और न्यूक्लियर क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया गया है. लेकिन 65 वेव तक लगातार हमले और नई नसरल्लाह मिसाइल का इस्तेमाल इन दावों को चुनौती देते नजर आ रहे हैं. ईरान का नसरल्लाह मिसाइल अटैक सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि तकनीकी क्षमता और राजनीतिक संदेश दोनों है. वेव-65 ने यह साफ कर दिया है कि संघर्ष अब सिर्फ सीमित जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि लंबे और व्यापक क्षेत्रीय टकराव में बदलता जा रहा है.
ईरान ने मध्य पूर्व में बड़े हमले में नई नसरुल्ला मिसाइल दागी
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.