Achira News Logo
Achira News

ईरान में युद्ध जारी रहने से वैश्विक तेल आपूर्ति खतरे में

ABP News
ईरान में युद्ध जारी रहने से वैश्विक तेल आपूर्ति खतरे में
Full News
Share:

आज के समय मेंतेलकिसी भी देश की ताकत और युद्ध की क्षमता के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. इसका ताजा उदाहरण मौजूदा वक्त में मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को देखकर लगाया जा सकता है. इस वक्तईरानमें जारी जंग ने पूरी दुनिया को गंभीर तेल संकट में डाल दिया है, क्योंकि सैकड़ों की संख्या में तेल के जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए है. इस जगह से पूरी दुनिया का 20 फीसदी तेल ट्रांसपोर्ट किया जाता है. इस बीचGlobal Firepowerकी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दुनिया के प्रमुख देशों की तेल उत्पादन करने वाले देशों की रैंकिंग दी गई है. इस लिस्ट में दुनिया के प्रमुख देशों की तेल उत्पादन रैंकिंग दी गई है. इस लिस्ट में अमेरिका (United States) सबसे ऊपर पहले नंबर पर है, जहां हर दिन 20,953,000 बैरल तेल का उत्पादन होता है. इसके बाद दूसरे नंबर पर सऊदी अरब (Saudi Arabia) का स्थान है, जहां 11,174,000 बैरल प्रति दिन तेल निकाला जाता है. तीसरे नंबर पर रूस (Russia) है, जिसका उत्पादन 10,879,000 बैरल प्रति दिन है. इसके बाद कनाडा (Canada) 5,688,000 बैरल प्रति दिन के साथ चौथे स्थान पर है. चीन (China) 4,984,000 बैरल प्रति दिन उत्पादन के साथ पांचवें नंबर पर है. छठे स्थान पर इराक (Iraq) है, जहां 4,448,000 बैरल प्रति दिन तेल निकाला जाता है. 7 से लेकर 10 वें नंबर पर काबिज देशों के नाम इस लिस्ट में सातवें स्थान पर ब्राजील है, जिसका उत्पादन 4,221,000 बैरल प्रति दिन है. इसके बाद UAE 4,146,000 बैरल प्रति दिन के साथ आठवें स्थान पर है. नौवें नंबर पर ईरान (Iran) है, जहां 4,112,000 बैरल प्रति दिन उत्पादन होता है. दसवें स्थान पर कुवैत है, जिसका उत्पादन 2,910,000 बैरल प्रति दिन है. इस लिस्ट में भारत का नंबर कौन सा? इस सूची में भारत 21वें नंबर है, जहां हर दिन 82200 बैरल तेल निकलता है. यह रैंकिंग साफ दिखाती है कि अमेरिका तेल उत्पादन में सबसे आगे है. मिडिल ईस्ट के देश जैसे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान भी दुनिया की ऊर्जा सप्लाई में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं. तेल उत्पादन सिर्फ अर्थव्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी देश की सैन्य ताकत और दुनिया में उसके प्रभाव को भी तय करता है, क्योंकि आज के समय में उद्योग, परिवहन और युद्ध सभी काफी हद तक तेल पर निर्भर हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

ईरान में युद्ध जारी रहने से वैश्विक तेल आपूर्ति खतरे में | Achira News