Achira News Logo
Achira News

ईरानी संसद के अध्यक्ष ने मध्यावधि चुनाव में हार को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति की आलोचना की

ABP News•
ईरानी संसद के अध्यक्ष ने मध्यावधि चुनाव में हार को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति की आलोचना की
Full News
Share:

ईरानी संसद के अध्यक्ष एमबी गालिबाफ ने गुरुवार (5 नवंबर, 2026) को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर निशाना साधा है. दरअसल, जेडी वेंस ने अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए ईरान के साथ युद्ध को जिम्मेदार ठहराया था. इसके बाद ईरानी नेता ने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर युद्ध के नतीजों को स्वीकार करने से बचने का आरोप लगाया. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की तरफ से चुनावी हार को लेकर X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिस पर पलटवार करते हुए ईरानी संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हारने वाले जुआरी की सोच ऐसी होती है कि वह दांव छोड़ नहीं पाता है.’ गालिबाफ ने कहा, ‘बॉस युद्ध के अगले चरण की तैयारी कर रहा है, जबकि अमेरिका इजरायल फर्स्ट की नीति की वजह से खतरनाक मोड़ पर खड़ा है. टेड टॉक्स छोड़िए. आप यह बात अपने बॉस से क्यों नहीं करते?’ Losing gambler energy, can't walk away from the table. Boss is prepping the next war phase while America teeters on an Israel-First cliff. Skip the TED talk. Why not say this to your boss? उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध को लेकर उनके प्रशासन की रणनीति पर तंज माना जा रहा है. इजरायल फर्स्ट का जिक्र करते हुए गालिबाफ का संकेत था कि तेहरान को लेकर वाशिंगटन की नीति अमेरिकी हितों की कीमत पर इजरायल के हितों को प्राथमिकता दे रही है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की टिप्पणी 3 नवंबर को हुए मिडटर्म चुनावों के नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी की बढ़त के बाद आई थी. डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी सीनेट और प्रतिनिधि सभा, दोनों में बहुमत हासिल कर लिया. यह नतीजा ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इसके अलावा, डेमोक्रेटिक कैंडिडेट्स ने कई ऐसे राज्यों में भी जीत दर्ज की, जहां पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा रहा है. विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें- Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/ | X: https://x.com/Vijaybitthal99

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.