Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश एन. ई. ई. टी. यू. जी. 2026: छात्र पंजीकरण और परामर्श अद्यतन

Amar Ujala
उत्तर प्रदेश एन. ई. ई. टी. यू. जी. 2026: छात्र पंजीकरण और परामर्श अद्यतन
Full News
Share:

प्रदेश में एमबीबीएस की सरकारी क्षेत्र की 5350 और निजी क्षेत्र की 6700 सीटें हैं। इसी तरह बीडीएस की सरकारी क्षेत्र में 70 और निजी क्षेत्र में 2250 सीटें हैं। नीट यूजी 2026 में उत्तर प्रदेश के 3.56 लाख छात्रों ने पंजीयन किया था, जिसमें 3.28 लाख ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में 1.70 लाख छात्र उतीर्ण हुए हैं। वर्ष 2025 की अपेक्षा वर्ष 2026 में करीब 1900 अतिरिक्त छात्रों ने पंजीयन किया, लेकिन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या में करीब 15 हजार की कमी रही।विज्ञापनयही वजह है कि उत्तीर्ण होने वाले छात्रों में वर्ष 2025 की अपेक्षा वर्ष 2026 में सिर्फ 86 छात्र अधिक हैं। इस वर्ष एमबीबीएस की सरकारी क्षेत्र में सीटें भी नहीं बढ़ी हैं। फिलहाल अब पहले चरण की आनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो रही है। पंजीयन के बाद उसी दिन से धरोहर राशि जमा की जा सकेगी। छात्र 12 अगस्त को दोपहर बाद पांच बजे तक धरोहर राशि जमा कर सकेंगे। इसके बाद प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। फिर कॉलेज आवंटित किया जाएगा।विज्ञापनपंजीयन के वक्त किसी तरह की असुविधा होने पर डीजीएमई कार्यालय में बनाए गए हेल्पलाइन से सहायता ली जा सकती है। हेल्पलाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.