Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दीनदयाल गाय विज्ञान अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे

Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दीनदयाल गाय विज्ञान अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleउत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 मई को दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊग्राम परखम आएंगे। वह यहां दीनदयाल कामधेनु गोशाला समिति के तत्वावधान में संचालित विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण करेंगे।और पढ़ेंTrending Videosरविवार को परखम स्थित अशोक सिंघल सभागार में आयोजित बैठक में समिति के मंत्री हरिशंकर शर्मा ने बताया कि 13 मई को हवन, गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रम प्रातः 10ः30 से केंद्र पर होगा। लोकार्पण कार्यक्रम दोपहर 1 एक बजे से नवधा सभागार में रखा गया है। इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज और कथा मर्मज्ञ विजय कौशल महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा।विज्ञापनविज्ञापनउपमुख्यमंत्री छात्राओं के हॉस्टल, पशु चिकित्सालय, स्टूडियो व हर्बल गार्डन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कन्वेशन सेंटर और स्टाफ क्वार्टर के भूमि पूजन और बुनकर केंद्र में स्थापित नवीन मशीन के पूजन का कार्यक्रम भी होगा।भोजन व्यवस्था में शिवकुमार शर्मा, जगमोहन पाठक, महिपाल, नत्थीलाल, अमित जैन, पूजन व्यवस्था में राकेश शर्मा, अतिथि व्यवस्था में शशिकांत, विनीत शर्मा, मनोज, राम पाठक रहेंगे। मंच व्यवस्था चंदशेखर एवं मीडिया प्रबंधन मुकेश शर्मा देखेंगे। अन्य व्यवस्थाओं में गोविंद, देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्रजेश, नरेंद्र पाठक, उमेश शर्मा, जगदीश रहेंगे। बैठक में संयोजक अजीत महापात्र, डॉ अनुराग शर्मा, डॉॅॅ. केएमएल पाठक, मनोज एवं चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दीनदयाल गाय विज्ञान अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे | Achira News