Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश की जिया यादव ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीते

Amar Ujala
उत्तर प्रदेश की जिया यादव ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीते
Full News
Share:

प्रतियोगिता के तीसरे दिन झांसी की जिया यादव ने 50 मीटर में रजत और 200 मीटर में कांस्य पद हासिल किया है। यह प्रतियोगिता का 21 जून तक आयोजित की जाएगी।अहमदाबाद में वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए झांसी की बेटी जिया यादव ने 50 मीटर बैकस्ट्रॉक तैराकी प्रतिस्पर्धा में अपना नया कीर्तिमान स्थापित किया। 50 मीटर में 30.27 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा जिया यादव ने 200 मीटर बैकस्ट्रॉक प्रतिस्पर्धा में नया कीर्तिमान बनाया। 02.22.26 मिनट का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।विज्ञापनजिला तैराकी संघ के सचिव उमेश कुमार यादव ने बताया कि जिया यादव ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर यह सफलता हासिल की है।जिया ने इससे पहले लखनऊ में आयोजित 67वीं सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 50 मीटर बैकस्ट्रॉक प्रतियोगिता में 30.81 सेकेंड और 200 मीटर बैक स्ट्रॉक में 02.40.81 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की नंबर वन महिला तैराक का तमगा हासिल किया था। अब जिया ने अहमदाबाद में अपने ये दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.