Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बैंक ऋण धोखाधड़ी का पता चला

Live Hindustan
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बैंक ऋण धोखाधड़ी का पता चला
Full News
Share:

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बैंक लोन में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां जिले में एक ही जमीन को बंधक रखकर अलग-अलग बैंकों से लोन लेने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मामला खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव का है। एसबीआई खड़सरा शाखा के प्रबंधक अभिषेक सिंह ने न्यायालय में वाद दायर कर शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, हथौज निवासी अभिमन्यु राय और दीपक राय ने वर्ष 2013 में बैंक से 1.36 लाख रुपये का ऋण लिया था। इस दौरान उन्होंने शपथ पत्र देकर यह भरोसा दिलाया था कि ऋण अवधि के दौरान बंधक रखी गई जमीन को किसी अन्य बैंक के पक्ष में गिरवी या विक्रय नहीं करेंगे। बाद में जब ऋण खाता खराब हुआ तो वर्ष 2022 में जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि बिना भूमि को भारमुक्त कराए ही दोनों भाइयों ने यूनियन बैंक बांसडीह शाखा से उसी जमीन पर दोबारा ऋण ले लिया। इसी तरह, हथौज निवासी अनिल राय ने वर्ष 2015 में एसबीआई खड़सरा शाखा से 2.78 लाख रुपये का ऋण लिया था। जब उन्होंने ऋण की अदायगी नहीं की तो बैंक ने जांच कराई। इसमें खुलासा हुआ कि अनिल राय ने भी उसी जमीन को गिरवी रखकर पूर्वांचल बैंक, खेजुरी शाखा से दोबारा लोन ले लिया है। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बैंक ऋण धोखाधड़ी का पता चला | Achira News