यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शासन-प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। अतिवृष्टि या आकाशीय बिजली के कारण हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का त्वरित आकलन कर प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अधिकारी प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखें और राहत व बचाव कार्यों में कोई ढिलाई न बरतें। सीएम योगी ने जनता से अपील किया है कि आकाशीय बिजली चमकने या खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। नदियों, तालाबों और जलाशयों के आसपास स्नान करते समय विशेष सतर्कता बरतें। मौसम विभाग ने निम्नलिखित जिलों में अत्यधिक वर्षा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है- आज दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार में बदलेगा मौसम, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी; 19 राज्यों में IMD का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भारी बारिश और बिजली गिरने के बाद अलर्ट मोड का आदेश दिया है।
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.