Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन योजना की घोषणा की

Aaj Tak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन योजना की घोषणा की
Full News
Share:

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए नौकरियों की बौछार कर दी है. राज्य सरकार ने अगले 6 महीनों के भीतर 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का बड़ा लक्ष्य तय किया है. इतना ही नहीं, सीएम योगी ने ऐलान किया है कि आचार संहिता लागू होने और चुनाव की तारीखों की घोषणा तक हर हफ्ते प्रदेश में अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विपक्षी दलों पर तीखा तंज कसा. सीएम योगी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "हम नौकरियां देते जाएंगे, आप गिनते जाइए." सरकार का दावा है कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और तेजी लाते हुए अब बिना किसी रुकावट के लगातार नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे. यह बड़ा ऐलान लिपिक संवर्ग (Clerical Cadre) की सीधी भर्ती 2023 के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान हुआ. इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस चरण में कुल 912 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए, जिनमें शामिल हैं: पुलिस उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) सहायक उप-निरीक्षक लिपिक (Assistant Sub-Inspector Clerical) सहायक उप-निरीक्षक लेखा (Assistant Sub-Inspector Accounts) चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम राज्य के बेरोजगार युवाओं को साधने की दिशा में काफी अहम माना जा रहा है. सरकार के नए रोडमैप के मुताबिक, आने वाले 6 महीनों में अलग-अलग विभागों में लंबित पड़ी भर्ती प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा और हर सप्ताह अलग-अलग पदों के लिए राज्य स्तर पर बड़े कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.