Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश की महिला ने बिजली विभाग के जे. ई. पर लव ट्रैप और हमले का आरोप लगाया

Live Hindustan
उत्तर प्रदेश की महिला ने बिजली विभाग के जे. ई. पर लव ट्रैप और हमले का आरोप लगाया
Full News
Share:

यूपी के अमरोहा में बिजली विभाग के जेई पर मंडी धनौरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने प्रेम जाल में फंसाने, शारीरिक संबंध बनाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि जेई ने उसे उसके पति से अलग करा दिया और उसके साथ रहते हुए एक बेटे को जन्म दिया। अब जेई और उसकी पत्नी ने महिला से मारपीट की है। पीड़ित महिला ने एसपी अमित कुमार आनंद से शिकायत की है। पीड़िता ने मामले में संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। दरअसल, मंडी धनौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करता था। इसी दौरान बिजली बिल जमा करने के अभियान के तहत जेई उसके घर आया। जेई ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके पति से रिश्ते खत्म करा दिए। महिला के अनुसार, जेई गजरौला शहर में एक किराए के मकान में ले गया। करीब चार साल तक उसके साथ रिलेशनशिप में रहा। इस अवधि में महिला ने एक बेटे को भी जन्म दिया। महिला का आरोप है कि अब जेई उसे अपने साथ रखने से मना कर रहा है। बताया कि वर्तमान में जेई की तैनाती हसनपुर तहसील क्षेत्र में है। पीड़िता का आरोप है कि बीती 26 जनवरी को वह जेई से मिलने उसके जोया रोड स्थित सरकारी आवास पर भी गई थी। वहां जेई और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। मंगलवार को पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र सौंपा। उसने एसपी से आरोपी जेई के साथ रहने की मांग की है। एसपी ने मामले में संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

उत्तर प्रदेश की महिला ने बिजली विभाग के जे. ई. पर लव ट्रैप और हमले का आरोप लगाया | Achira News