विस्तारAdd as a preferredsource on googleयूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की मूल्यांकन दर बढ़ाने और शिक्षकों की भर्ती की मांग पर शिक्षक धरना देंगे। इसके लिए शिक्षकों ने प्रदेशव्यापी रणनीति बनाई है। शिक्षक, मूल्यांकन दर बढ़ाने के साथ-साथ राजकीय व एडेड विद्यालयों में शिक्षक के खाली पदों पर भर्ती और कैशलेस निशुल्क चिकित्सा सुविधा को जल्द लागू करने की मांग पर आवाज उठाएंगे।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंअमर उजाला ने कॉपियों की मूल्यांकन दर बढ़ाने और राजधानी के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पर लगातार खबर प्रकाशित की। शिक्षकों ने इस मुद्दे को प्रदेशव्यापी समस्या बताते हुए छह अप्रैल को राजधानी के ईको गार्डन में धरना देने की बात कही है।विज्ञापनविज्ञापनउत्तर प्रदेश शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस समस्या से अवगत भी कराया गया। संगठन ने अब फैसला लिया है कि समस्या को प्रदेशव्यापी मानते हुए एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान एडेड विद्यालयों की राजकीकरण, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर प्रधानाचार्यों की नियुक्ति सहित अन्य मांगों को उठाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों ने मूल्यांकन दरों और भर्ती को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.