उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया। थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम द्वारा बुलंदशहर रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने पीछा करते हुए घेर लिया तो दोनों ने खुद को घिरता देख पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएससी नगर भेजा गया, जहां पर चिकित्सों द्वारा बदमाश को मृत घोषित कर दिया। मौके से एक अवैध पिस्टल, खोखा, कारतूस व एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में संदिग्ध की मौत
Dainik Jagran•
-1781833964118_v.webp&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.