Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों से बिजली की तारें हटाईं

Amar Ujala
उत्तर प्रदेश ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों से बिजली की तारें हटाईं
Full News
Share:

पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल परिसर से ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटाने का कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। विभाग के अनुसार 115 स्कूलों के उपर से तार को शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि शेष 20 पर काम जारी है।और पढ़ेंTrending Videosजिले में बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 1508 विद्यालय संचालित हैं। इनमें नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी शामिल हैं। विभागीय सर्वे में 135 ऐसे स्कूल चिह्नित किए गए थे, जिनके भवन या खेल मैदान के ऊपर से हाईटेंशन और लो-टेंशन बिजली की लाइनें गुजर रही थीं। खासकर बरसात के मौसम में इन तारों से करंट उतरने या टूटकर गिरने का खतरा बना रहता था। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई थी। इसी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग और बिजली विभाग ने संयुक्त रूप से इन लाइनों को हटाने का अभियान शुरू किया। अब तक 115 स्कूलों से बिजली की लाइनों को सफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया है, जबकि शेष 20 विद्यालयों में कार्य तेजी से जारी है, जिसे मानसून शुरू होने से पहले शिफ्ट करने पर जोर दिया जा रहा है।विज्ञापनविज्ञापनडीसी (निर्माण) पंकज कुमार ने बताया कि शेष स्कूलों में भी पोल और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर ली गई है और जल्द ही वहां का काम पूरा कर लिया जाएगा। संवाद

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

उत्तर प्रदेश ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों से बिजली की तारें हटाईं | Achira News