Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश ने सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में ढील दी

ABP News•
उत्तर प्रदेश ने सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में ढील दी
Full News
Share:

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं और बीएड-डीएलएड उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने एक बहुत बड़ी राहत दी है. आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीजीटी-सहायक अध्यापक के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में बड़ा बदलाव किया है. नए आदेश के तहत आयोग ने कुछ खास कैटेगरी के उम्मीदवारों को स्नातक स्तर पर न्यूनतम अंकों की अनिवार्य शर्त जैसे ग्रेजुएशन में 50% या पोस्ट ग्रेजुएशन में 45% अंक से पूरी तरह छूट दे दी है. इस फैसले से उन उम्मीदवारों को विशेष फायदा मिलेगा जो न्यूनतम अंकों की बाध्यता के कारण आवेदन को लेकर कन्फ्यूजन में थे. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह विशेष छूट हर उम्मीदवार पर लागू नहीं होगी. बल्कि इसके लिए एक निश्चित समय सीमा तय की गई है. जिन उम्मीदवारों ने 29 जुलाई 2011 या उससे पहले बीएड, डीएलएड या प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक जैसे शिक्षक-प्रशिक्षण प्रोग्राम में एडमिशन लिया था, उन्हें इस नियम से छूट दी जाएगी. वहीं ऐसे पुराने ट्रेनी उम्मीदवारों को ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन में अगर निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत से कम भी है, तब भी उन्हें केवल इस आधार पर अपात्र नहीं माना जाएगा. वह टीजीटी भर्ती के लिए पूरी तरह योग्य माने जाएंगे. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल न्यूनतम अंकों के संदर्भ में है. इसके अलावा भर्ती के लिए दूसरी सभी जरूरी शैक्षणिक और पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के कुल 17,735 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इन कुल पदों में 16,193 पद बालक विद्यालयों के हैं, जबकि 1542 पद बालिका विद्यालयों के लिए आरक्षित है. इस भर्ती के तहत हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक-विज्ञान, संस्कृत और दूसरे प्रमुख विषयों के शिक्षकों का चयन किया जाएगा. विषयवार रिक्तियों का ब्यौरा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन में दिया गया है. कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है. करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है. पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.