Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथ से बनी पिस्तौल जब्त की, गुप्त सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया

Amar Ujala•
उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथ से बनी पिस्तौल जब्त की, गुप्त सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया
Full News
Share:

पुलिस के अनुसार 4 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घुघरियाखेड़ी बस स्टॉप के पास एक व्यक्ति बैग लेकर खड़ा है, जिसके पास अवैध पिस्टल होने की आशंका है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।विज्ञापनपूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरेन्द्र कुमार पाण्डेय (35) निवासी ग्राम बसोली, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 10 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल मिलीं। हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी पिस्टल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।विज्ञापनभोपाल में शॉपिंग ट्रेंड: हल्की ज्वेलरी से लेकर डिजाइनर लाइटिंग तक इस बार क्या खरीद रहे लोग? जानिए बाजार का हालपुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गोगांवा में अपराध क्रमांक 365/26 के तहत धारा 25(1) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सिगनूर के किसी व्यक्ति से अवैध हथियार खरीदने की बात बताई है। पुलिस अब हथियार बेचने वाले व्यक्ति की पहचान और अवैध हथियारों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी है।इस कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच का दायरा सिगनूर तक पहुंच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अलीगढ़ से खरगोन हथियार खरीदने क्यों आया था और उसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। कार्रवाई एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक के मार्गदर्शन में की गई। इसमें गोगांवा पुलिस और साइबर सेल की टीम का योगदान रहा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.