लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप शांत है। मौसम विभाग ने 6 मई को विभन्न जिलों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक के इलाकों पर असर रहेगा। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।मौसम विभागने नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, मथुरा, आगरा, आजमगढ़, कानपुर, अमेठी, कुशीनगर, मिर्जापुर, वाराणसी और प्रयागराज में बारिश की संभावना जताई है।60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी हवाइस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाओं के कारण कच्चे मकानों, पेड़ों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने का खतरा है। राजधानी लखनऊ में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।ऊंचे पेड़, कमजोर छत वाली घरों से दूर रहने की सलाहमौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के इलाकों में एक मजबूत मौसम प्रणाली तेजी से आगे बढ़ रही है जिसके असर से मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। इस सिस्टम के असर से तेज हवाएं चलेंगी। धूल भरी आंधी और कई जगहों पर बिजली चमकने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को ऊंचे पेड़ और कमजोर छत वाले घरों से दूर रहने की सलाह दी है।नमी से भरी हवाओं के एक्टिव होने से बदलावमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वेस्टर्न डिर्स्बेंस और नमी से भरी हवाओं के एक्टिव होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसीलिए अचानक तापमान में गिरावट और तेजी से मौसम गतिविधियों में बदलाव हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी कम होने से बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.