अछल्दा। थाना क्षेत्र के न्यू अछल्दा डीएफसी रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर एक 18 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे व थाना पुलिस मौके पर पहुंची।और पढ़ेंTrending Videosछानबीन के बाद शव को ट्रैक से हटा दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव दखनई रामगढ़ निवासी तेजसिंह (18) थाना क्षेत्र के गांव बैसौली निवासी बहन प्रीति के घर रहता था। वह यहां फेरी लगाकर खरबूजे बेचता था।विज्ञापनविज्ञापनसोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान के बाद परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई अनिल कुमार से पुलिस ने पूछताछ की।आरपीएफ उपनिरीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
उत्तर प्रदेश में ट्रेन के सामने कूदकर युवक की मौत
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.