Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश में दुकानदार ने पी. ए. सी. जवान पर हमला और अभद्रता का आरोप लगाया

Amar Ujala
उत्तर प्रदेश में दुकानदार ने पी. ए. सी. जवान पर हमला और अभद्रता का आरोप लगाया
Full News
Share:

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की महिला दुकानदार ने पीएसी जवान पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।और पढ़ेंTrending Videosआदर्श कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह पीएसी गेट के सामने चाऊमीन, मोमो और अन्य खाद्य सामग्री की दुकान चलाती हैं। रविवार दोपहर जब उनके पति खाना खाने घर गए थे तब एक पीएसी जवान दुकान पर आया। उसने पानी की बोतल मांगते समय अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला ने सही से बात करने को कहा तो उसने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और गाली-गलौज करते हुए महिला को दुकान के अंदर खींचने का प्रयास करने लगा।शोर होने पर महिला का पति वहां पहुंच गया और बीच-बचाव की कोशिश की तो जवान ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इस दौरान आसपास के लोग एकत्र हो गए जिन्हें देख आरोपी जवान वहां से चला गया। महिला ने रिपोर्टिंग पुलिस चौकी आदर्श कॉलोनी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच जारी है।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

उत्तर प्रदेश में दुकानदार ने पी. ए. सी. जवान पर हमला और अभद्रता का आरोप लगाया | Achira News