लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव होता दिख रहा है। जनवरी के आखिरी सप्ताह से लेकर अब तक प्रदेश में तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख चुका है। इस कारण प्रदेश में बारिश होती दिखी है। मंगलवार को सुबह से कोहरे का असर दिखा। जैसे ही कोहरा छंटा आसमान में काले बादल घिर आए। दिन में ही रात जैसा नजारा दिखा। बारिश ने लोगों को भिंगोया। वहीं, 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलती हवा ने एक बार फिर ठंड की वापसी कराई। हालांकि, बुधवार को मौसम में बदलाव की उम्मीद है। सुबह कोहरे के असर के बाद दिन में आसमान खुलने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।क्या कहता है मौसम विभाग?प्रदेश में बुधवार को अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। लखनऊ में कोहरे का असर देखा जा रहा है। वहीं, आगरा से लेकर बुलंदशहर, कानपुर से गाजियाबाद, नोएडा तक कोहरे का असर दिख रहा है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र, अमौस के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद बुधवार यानी आज से मौसम शुष्क हो जाएगा।अगले सप्ताह फिर बारिशमौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के प्रदेश में हवा बदल कर पछुआ हो जाएगी, जिससे रात के पारे में अगले 3 दिनों में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जबकि दिन का पारा चढ़ेगा। 6, 7 और 8 फरवरी को पछुआ हवाएं 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे दिन का पारा चढ़ने के बावजूद ठंड बरकरार रहेगी।लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में 4 और 5 फरवरी को कोहरे के आसार है। मौसम विज्ञानियों ने 8 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। नया बनने वाला विक्षोभ पश्चिमी यूपी को प्रभावित कर सकता है। वहां बारिश की संभावना है।तापमान में गिरावट के संकेतबारिश के कारण राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के तमाम हिस्सों में तापमान में गिरावट के संकेत हैं। मंगलवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान बारिश के कारण 20.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहा। आसमान खुलने और धूप निकलने के बाद एक बार फिर इसके 25 डिग्री पार करने का अनुमान है। वहीं, पछुआ हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस तक आने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में धुंध और बारिश जारी रहने से मौसम का स्वरूप अप्रत्याशित बना हुआ है
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.