कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव जनेतपुर के पास मंगलवार सुबह लखनऊ निवासी एक शिक्षक को हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आरोपी चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया गया है।और पढ़ेंTrending Videosलखनऊ के आलमबाग बहादुर खेड़ा निवासी कौशल दुबे (43) शहर के मोहल्ला तिलक नगर में रहकर एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करते थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह जनेतपुर स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल के सामने हाईवे का डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी तरफ जा रहे थे, इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लहूलुहान हालत में शिक्षक को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।विज्ञापनविज्ञापनहादसे के बाद मौके से भागी कार को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले गई। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही पत्नी कामिनी दुबे व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। कोतवाल राजकुमार सिंह बताया कि चालक और कार को पकड़ लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.