Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश में सर्दियों का आगमन, पूरे राज्य में तापमान में गिरावट

Dainik Jagran•
उत्तर प्रदेश में सर्दियों का आगमन, पूरे राज्य में तापमान में गिरावट
Full News
Share:

धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसी के साथ सुबह हवा में नमी का स्तर 88 फीसदी हो गया है। साथ ही, सुबह और शाम को हल्की धुंध और कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। इससे ठंड महसूस होने लगी है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गुरुवार को हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा। यहां 13.5 न्यूनतम तापमान पहुंचा गया। वहीं, बरेली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकत तापमान 29.3 पहुंच गया। कानपुर का 15.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फर नगर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, वाराणसी में अधिकतम तापमान 32.8 और प्रयागराज में 32 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, लालबाग में एक्यूआइ 222 और तालकटोरा जिला उद्योग केंद्र क्षेत्र में 232 दर्ज किया गया। दोनों ही स्थानों पर हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार शुक्रवार को सुबह हल्की धुंध छाने के बाद आसमान साफ रहेगा। फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। ऐसे में बदलती ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वोटर ID बनवाने वालों के लिए आया बड़ा अपडेट, जन सुविधा केंद्र पर भूल कर भी ना करें ये दो गलतियां

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.