Achira News Logo
Achira News

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने कहा, यूपीटीईटी के परिणाम अगस्त की शुरुआत में जारी किए जाएंगे

DNA Hindi
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने कहा, यूपीटीईटी के परिणाम अगस्त की शुरुआत में जारी किए जाएंगे
Full News
Share:

उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के नतीजे जारी करने वाला है. बताया जा रहा है कि यूपीटेट के नतीजे अगस्त के पहले हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे. इससे पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि जुलाई के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट जारी होगा लेकिन नतीजे आने में देरी हो रही है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल UPESSC पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. यूपीटेट 2026 का एग्जाम 2 से 4 जुलाई के बीच ऑफलाइन मोड में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित किया गया था. इसकी प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई को जारी की जा चुकी है जिसके बाद 14 जुलाई तक उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं. अब फाइनल आंसर की रिजल्ट के साथ या उसके एक दिन पहले जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है. एक बार रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाने के बाद उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से अपने स्कोरकार्ड को एक्सेस कर पाएंगे. जो उम्मीदवार क्वॉलिफाई करेंगे, उनका सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड रहेगा. यूपीटेट का सर्टिफिकेट सितंबर या अक्तूबर 2026 से DIET सेंटर में बंटना शुरू हो जाएगा. यूपीटेट एग्जाम में इस साल रिकॉर्ड स्टूडेंट्स बैठे थे. कुल 19,94,661 कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था और 17,70,714 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे. इस तरह से इस एग्जाम में पास परसेंट 88.77 फीसदी रहा. यूपीटेट के पेपर 1 में 91.12 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी जबकि पेपर 2 में 87.25 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी. यूपीटेट एक क्वॉलिफाइंग एग्जाम है जिसमें उम्मीदवारों को पास होने के लिए मिनिमम क्वॉलिफाइंग मार्क्स लाने होते हैं जिनकी जानकारी नीचे दी गई है- दोनों ही पेपर में 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए थे. इस एग्जाम में किसी तरह की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं थी. जो उम्मीदवार यूपीटेट क्वॉलिफाई करेंगे वे भविष्य में उत्तर प्रदेश के शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के पात्र होंगे. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: DNA Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.