Achira News Logo
Achira News

उत्तर भारत में अचानक मौसम में बदलावः मूसलाधार बारिश, आंधी और तूफान के बाद भीषण गर्मी

Live Hindustan
उत्तर भारत में अचानक मौसम में बदलावः मूसलाधार बारिश, आंधी और तूफान के बाद भीषण गर्मी
Full News
Share:

राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मार्च की शुरुआत में भीषण गर्मी की दस्तक के बाद अब कई राज्यों में आंधी और तूफान के बाद मूसलाधार बरसात हुई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं दक्षिण की बात करें तो महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज ओलावृष्टि हो रही है। ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल उठ रहे होंगे कि मौसम का मिजाज अचानक क्यों बदल गया। इसके पीछे कई कारण हैं। दरअसल इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानि पश्चिमी विक्षोभ है. पश्चिमी विक्षोभ की वहज से दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों में मार्च में भी जनवरी जैसी ठंड भी महसूस हो रही है। इन राज्यों में तापमान 18 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च तक यह स्थिति जाती रह सकती है। इसके बाद ये सिस्टम कमजोर होंगे और धीरे-धीरे गर्मी फिर से बढ़ने लगेगी। फिलहाल IMD ने लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। यह एक तरह का तूफानी सिस्टम होता है, जो भूमध्य सागर से उठकर पश्चिम एशिया और पाकिस्तान के रास्ते भारत पहुंचता है। नमी से भरी हवा हिमालय से टकराकर ऊपर उठती है, जिससे बादल बनते हैं और गरज के साथ हल्की बारिश होती है। आमतौर पर यह सर्दियों में सक्रिय रहता है, लेकिन मार्च 2026 के बीच में लगातार कई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गए, जिससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक नमी पहुंच गई। मौसम में बदलाव की एक वजह हवा का टकराव और चक्रवाती सिस्टम का असर भी है। दक्षिण से मध्य भारत तक एक लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है, जिससे बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी वाली हवाएं उत्तर की ठंडी और सूखी हवाओं से टकरा रही हैं। इस वजह से धाराशिव और भोर जैसे इलाकों में तेज ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। कई जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

उत्तर भारत में अचानक मौसम में बदलावः मूसलाधार बारिश, आंधी और तूफान के बाद भीषण गर्मी | Achira News