Achira News Logo
Achira News

उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम ने रोमांचक जीत के साथ संसद सदस्य चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का समापन किया

Amar Ujala
उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम ने रोमांचक जीत के साथ संसद सदस्य चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का समापन किया
Full News
Share:

मनेरा स्टेडियम में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता हुई संपन्नऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंउत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का समापन हो गया। समारोह में अंडर 14 बालक बालिका वर्ग की कबड्डी, वालीबाल, खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 14 बालिका वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में पुरोला विधानसभा ने बाजी मारी।अंडर 14 बालिका वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में पुरोला विधानसभा ने प्रथम, यमुनोत्री विधानसभा ने द्वितीय और धनोल्टी विधानसभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग वालीबाल प्रतियोगिता में क्रमश: विधानसभा धनोल्टी, पुरोला एवं टिहरी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में विधानसभा टिहरी प्रथम, प्रतापनगर विधानसभा द्वितीय व विधानसभा पुरोला तृतीय स्थान पर रहा।विज्ञापनविज्ञापनअंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विधानसभा गंगोत्री व घनसाली के मध्य खेला गया जिसमें विधानसभा गंगोत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधानसभा क्षेत्र घनसाली ने द्वितीय स्थान व धनोल्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट भूपेन्द्र सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य अव्वल रहे प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभासद महावीर सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, बीडीओ डॉ अमित ममगांई, जिला सूचना अधिकारी करमवीर शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, सन्दीप राणा, प्रवेश चन्द्र पैन्यूली, मानवेन्द्र राणा, लोकेन्द सिंह नेगी, प्रकाश भण्डारी आदि मौजूद रहे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम ने रोमांचक जीत के साथ संसद सदस्य चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का समापन किया | Achira News